पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेटी दीप्ति बघेल के PSC चयन द्वारा सहायक प्राध्यापक बनाए जाने को लेकर अब CBI जांच की माँग,भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव से मुलाकात कर 2018 से 2023 तक व्यापम,PSC, तथा सभी सरकारी भर्तियों पर CBI जॉच कराने की मांग रखी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुए PSC घोटाले को लेकर अब उनकी बेटी दीप्ति बघेल जिसका चयन सहायक प्राध्यापक के लिए हुआ था, उसकी CBI जॉच की माँग की जा रही है, यही नही 2018 से लेकर 2023 तक की सभी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों को लेकर भी CBI जांच की मांग भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर यह मांग रखी है।
भाजपा नेता उज्जवल दीपक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर यह अनुरोध किया है कि 2019 में जो परीक्षा हुई उसमें बड़ी धांधलियां हुई और सहायक प्राध्यापक के पद पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की बेटी दीप्ति बघेल का चयन हुआ है उसकी जांच होनी चाहिए, CBI इंक्वायरी में उसे शामिल करना चाहिए। भाजपा नेता ने सन् 2018 से लेकर 2023 तक जितनी भी परीक्षाएं व्यापम,PSC द्वारा और जितनी भी सरकारी भर्तियां हुई हैं उन सबमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। अभी जो गिरफ्तारियां हुई हैं भाजपा के संकल्प पत्र के वादे अनुसार वो यह अंगित करते हैं सारे प्रत्यक्ष बात को बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में पिछले 5 सालों में सरकारी भर्तियों में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है और यहां के युवाओं के साथ छल किया गया है। इस छल को युवाओं ने सहा है और अब भाजपा सरकार से उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलने वाला है।
मुख्यमंत्री साय से 4 प्रमुख मांग की गई:
1. राज्य में वर्ष 2018 से लेकर 2023 तक समस्त परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों की CBI जांच हो।
2.PSC 2021 और 2022 के परिणाम रद्द हों, समस्त नियुक्तियां रद्द की जाए।
3. CGPSC के तत्कालिन अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक, भ्रष्टाचार से चयनित अधिकारियों का नार्को परीक्षण।
4. पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की पुत्री दीप्ति बघेल का सहायक प्राध्यापक- वाणिज्य (उ. शि. वि.) परीक्षा-2019 में चयन की जांच।
बता दें कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में दर्जनों बड़े बड़े घोटालों को अंजाम दिया गया था जिसमें PSC परीक्षा चयन में अपने नाते रिश्तेदारों का चयन कर छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली छात्रों के साथ खिलवाड़ किया गया और कई बड़े अधिकारियों और नेताओं के रिश्तेदारों का चयन किया गया, जिसपर कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है और अब इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की बेटी दीप्ति बघेल का भी PSC परीक्षा द्वारा सहायक प्राध्यापक के पद पर भर्ती को लेकर सवालिया निशान खड़े होने की स्थिति देखी जा रही है।
Subscribe our newsletter to stay updated