Adevertise
Top Stories
news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

27 CG बटालियन NCC द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस का का शानदार आयोजन....

रायपुर।NCC ग्रुप द्वारा, 27 बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस का बड़े उत्साह और देशभक्तिपूर्ण तरीके से आयोजन साइंस कॉलेज परिसर रायपुर में किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि NCC रायपुर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर साई प्रसाद सिस्तला, एसएम थे।

यह संपूर्ण आयोजन 27 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी रायपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस वेलमुरुगन एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर कर्नल सुभाष महतो के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर, पोस्टर मेकिंग कंपटीशन, स्पीच कंपटीशन, राष्ट्रीय एकता साइकिल रैली, राष्ट्रीय एकता पदयात्रा, वृक्षारोपण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया ।

मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई, जिसमें उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में साइंस कॉलेज रायपुर, सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज रायपुर, दुर्गा महाविद्यालय, दिशा कॉलेज, होली क्रॉस स्कूल कांपा, KPS स्कूल एवं भवंस स्कूल रायपुर के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनसीसी अधिकारी मेजर डॉक्टर कुलदीप दुबे लेफ्टिनेंट डॉक्टर रवि बंजारे लेफ्टिनेंट चेतना नायक, फर्स्ट ऑफिसर रीता शुक्ला,वासुदेव शर्मा SM धर्मपाल सिंह, सूबेदार जगतार सिंग आदि शामिल हुए ।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नशा मुक्त भारत बनाने, ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचने तथा सफलता प्राप्त करने के लिए जीवन में फोकस्ड एवं अनुशासित रहने की आवश्यकता पर भी बात की। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी कैडेटों और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की तथा पुरस्कार वितरण किया ।

मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत्ति हो रहे साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अमिताभ बैनर्जी को एनसीसी एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया ।

समारोह का समापन देशभक्तिपूर्ण नोट पर हुआ, जिसमें एनसीसी कैडेटों में एकता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकीकरण के मूल्यों को और मजबूत किया गया।