Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

जगदलपुर/संसदीय सचिव और जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन  के नेतृत्व में रविवार को इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा बस्तर द्वारा विश्व रेडक्रास दिवस पर रैली निकालकर शहरवासियों को मानव सेवा का संदेश दिया । इस अवसर पर युवोदय के वालेंटियर्स, शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल, शासकीय नर्सिंग कॉलेज जगदलपुर, जीएनएम कॉलेज जगदलपुर, जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, रेडक्रॉस उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम. चेरियन, रेडक्रॉस सचिव एवं सीएमएचओ डॉक्टर आर.के.चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह अस्पताल मुख्य अस्पताल अधीक्षक, महारानी अस्पताल, जगदलपुर डॉक्टर संजय प्रसाद,  सुशील कुमार साहू, डॉक्टर देवकान्त चतुर्वेदी, हरेन्द्र पानीग्राही, युवोदय कॉडिनेटर भोलाराम, विनिता राजू, राहुल कश्यप,  टुकेश्वर खूंटे, परमानन्द बघेल,  ममता राय,  भूपेन्द्र देवांगन, रेडक्राॅस दवा दुकान से श्री एम. बालाजी नायडू, विनोद श्रीवास्तव सहित रेडक्राॅस के वाॅलेंटियर्स एवं अन्य उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं अध्यक्ष  श्री रजत बंसल के नेतृत्व में इस वर्ष के थीम "#बी ह्यूमेन काइंड" पर आधारित रैली के साथ रंगोली, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विश्व रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव और जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने रैली उपरान्त सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, रेडक्राॅस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेट जिनके यादगार में आज के दिन पूरा विश्व उनको याद करते हुए विश्व रेडक्राॅस दिवस मनाता है, उन्होंने मानव सेवा के पथ में चलने के लिए सबको प्रेरित किया। जिस तरीके से उनके द्वारा युद्ध के दौरान निःस्वार्थ भाव से घायलों की सेवा की । ठीक उसी तरह आपदा के समय रेडक्राॅस भी उनका अनुसरण करते हुए कार्य कर रहा है। बस्तर रेडक्राॅस ने कोरोना जैसे वैश्विक आपदा के दौरान आगे आकर अपना पूर्ण समर्पण देते हुए निःस्वार्थ भाव से जो सेवा किया, उसके लिए पूरा अंचल उनका आभारी है। हम बस्तर के सभी वाॅलेंटियर्स आपदा के समय भी एक साथ संगठित होकर मिल जुलकर हमेशा की भांति आपदा का सामना किये और हमारे वसुधैव कुटुम्बकम् दर्शन का परिचय देते हुए बस्तर का नाम पूरे देश में रोशन किया। बस्तर रेडक्राॅस अब आम लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाईफ लाईन की भूमिका निभा रही है। बस्तर कलेक्टर  रजत बंसल की अध्यक्षता में जो कार्य हो रहा है वो अद्वितीय है। सभी चुनौतियों का सामना कर बस्तर रेडक्राॅस  ने मानवसेवा में अभूतपूर्व भूमिका निभाई । इस हेतु राज्यपाल  द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु बस्तर रेडक्राॅस को सर्वश्रेष्ठ जिला एवं श्रेष्ठ अधिकारी के लिए आर्थिक पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। आगे भी इसी तरह संगठित होकर मानवसेवा का कार्य करेंगे और अधिक से अधिक लोग रेडक्राॅस से जुड़े और मानवता का मिशाल स्थापित करते रहने का अपील किया। 
रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष  अलेक्जेंडर एम. चेरियन  ने कहा, आप लोगों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से बस्तर रेडक्राॅस सदैव आपदा एवं दीन-हीनों की सेवा के लिए तत्पर रहता है और आगे भी निरन्तर रहेगा। सचिव डाॅ आरके चतुर्वेंदी ने रेडक्राॅस के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सबके सहयोग के लिए विशेषकर विधायक का आभार व्यक्त किया। सिविल सर्जन डाॅ  संजय प्रसाद ने बस्तर रेडक्राॅस के कार्यो की तारीफ करते हुए आपदा में हमेशा सहयोग मिलने की बात कही एवं विश्व रेडक्राॅस दिवस की सबको हार्दिक बधाई दी।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise