Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल





जगदलपुर |प्रदेश कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता और भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कल 16 फरवरी गुरूवार को संभागस्तरीय धरना प्रदर्शन कर आईजी कार्यालय का घेराव करेगी | दोपहर 12 बजे 2 बजे तक सीरासार चौक में भाजपा का धरना होगा व उसके बाद आईजी कार्यालय का घेराव किया जायेगा | भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा देने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल है | षड़यंत्र के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है | कांग्रेस सरकार को जगाने व आमजन की सुरक्षा की चिंता करते हूए भाजपा का विरोध प्रदर्शन होगा | रूप सिंह मण्डावी ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से धरना व घेराव कार्यक्रम में शामिल होने कहा है |

You can share this post!

Related Posts
Adevertise