Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




जगदलपुर |भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर के पूर्व सांसद व जनप्रिय नेता स्व. बलीराम कश्यप को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया | भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. बलीराम कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की |

राजमहल के समीप स्व. बलीराम कश्यप की स्थापित आदमकद प्रतिमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया व दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की | भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि स्व. बलीराम कश्यप जननेता थे, जो हमेशा जनता से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता देते थे और बस्तर का सतत विकास ही उनका संकल्प व सपना था, जिसे साकार करने भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है | पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि स्व. बलीराम सदैव कार्यकर्ताओं के आदर्श रहेंगे | भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि बस्तर को विकास की दौड़ में अग्रणी रखने में स्व. बलीराम कश्यप का महती योगदान है | भाजपा कार्यकर्ता उनके बतायें मार्ग पर चलें, यही सच्ची श्रद्धांजलि है |

शुक्रवार को स्व. बलीराम कश्यप की प्रतिमा में माल्यार्पण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से किरण देव, लच्छूराम कश्यप,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, बाबुल नाग, अजय सिंह, संजय पाण्डेय,सुरेश गुप्ता,राजेन्द्र बाजपेयी,आर्येन्द्र सिंह आर्य,मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, राजेश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, खेमसिंह देवांगन,अतुल कौशल, दयावती देवांगन, माहेश्वरी ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे |

You can share this post!

Related Posts
Adevertise