Adevertise
Top Stories
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



दरभा:- भारतीय जनता युवा मोर्चा दरभा ब्लॉक के चिंगीतरई के साप्ताहिक बाजार में अत्यधिक बिजली बिल के लेकर कांग्रेस सरकार के विरोध में नुक्कड़ सभा कर बाजार में रैली निकालकर स्थानीय विधुत विभाग कर्मचारी को ज्ञापन सौपा।

इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के जनविरोधी नीतियों से प्रत्येक गाँव के लोग नाराज है। अत्यधिक बिजली बिल से गांव भी अब अछूता नही रहा, गांव के लोग अत्यधिक बिजली की राशि कहा से दे पाएंगे  इसकी फिक्र कांग्रेस सरकार के विधायक से लेकर मंत्री व मुख्यमंत्री तक नही कर रहे है। जनता इन तानाशाही कांग्रेस सरकार से अब पूर्णतः त्रस्त हो चुकी हैं। कांग्रेस सरकार की कोई भी योजना धरातल पर नही है। सिर्फ योजना की राशि कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की तिजोरियों तक आकर रुक जा रही हैं, बिजली बिल अत्यधिक देकर कांग्रेस सरकार ने बहुत बड़ा धोखा दिया है।

जिलाध्यक्ष अविनाश ने कहा कि गाँव मे मूलभूत सुविधाओ की गति रुक चुकी है, कांग्रेस के विधायक अब जनता से मुह चुरा रहे है, किन्तु भारतीय जनता युवा मोर्चा जनता से वादाखिलाफी के विरोध में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन करते रहैगी।

मंडल अध्यक्ष दरभा फुलसिंग सेठिया, जनपद अध्यक्ष दरभा  जानकी राव,जनपद उपाध्यक्ष अन्त कश्यप,हरिप्रसाद कश्यप,चंदभान कश्यप,बसंत कश्यप,मनोज पटेल,चंद्रकांत भंडारी,गणेश नागवंशी,डिकेश नागरामेश्वर नाग,महेश कश्यप, नारायण कुरानी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्जन कश्यप,रामसिंग नाग,महादेव कवासी,बीम नाग,किरण कुमार बघेल सहित भाजपा व मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise