Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी


नशे और सट्टा के खिलाफ एकजुट होने लगी महिलाएं 
   *सोमवार को कलेक्टर से मिलेंगी महिलाएं*
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपुर(छ.ग.)
रायपुर। सत्यमेव जयते फाउंडेशन की महिला इकाई भी गली-गली में फैल रहे अवैध शराब, गांजा ,चरस, अफीम जैसे नशे और सट्टे के अवैध कारोबार के कारण घर-घर में होने वाली परेशानी के चलते इन धंधे और धंधेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए शासन प्रशासन के समक्ष विरोध प्रदर्शन के साथ ही जन जागरण भी करेंगी।
    सत्यमेव जयते फाउंडेशन महिला इकाई की प्रदेश संयोजिका श्रीमती रेनू देवांगन एवं जिला संयोजिका श्रीमती आशा जोसेफ ने उक्त आशय का बयान जारी करते हुए बताया कि सोमवार 01 अगस्त को महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल जनदर्शन में कलेक्टर से मिलकर आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश की मांग करेगा।
 उन्होंने बताया कि महिला इकाई की बैठक में नशे और सट्टा के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया है। नशा और सट्टा के कारण घर बर्बाद हो रहे हैं ,महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है।घर - घर में विवाद की जड़ ,अपराध की जड़, बच्चों का छोटी छोटी उम्र में अपराधी बनाने का काम सट्टा और नशे के कारण हो रहा है।
बैठक में प्रमुख रूप से रेनू देवांगन, आशा जोसेफ, प्रीति गायकवाड, नूरजहां ,शोभा मंदानी ,अनीता सिंह, सायरा ,रामेश्वरी साहू ,किरण देवांगन सहित महिलाएं शामिल थी।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise