Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने आज बजट प्रस्तुत किया। विष्णुदेव सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश किया। विधानसभा में वित्त मंत्री चौधरी के द्वारा प्रस्तुत बजट में छत्तीसगढ़ का विकास और नवनिर्माण निहित है। बस्तर के सर्वांगीण विकास के दृष्टि से हर क्षेत्र में बजट प्रावधन किया गया है। बजट को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट सही मायने में छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण के संकल्प को साकार करने वाला है। यह बजट छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित है। छत्तीसगढ़ का विकास बस्तर के समुचित विकास से ही सम्भव है। 

शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वालंबन सभी क्षेत्रों में होगा बस्तर का विकास

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमने कांग्रेस के कुशासन को देखा है। प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण बस्तर क्षेत्र ही नही पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं नही हुआ है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने पहले बजट में ही बस्तर क्षेत्र को अनेकों सौगात दिया है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए केदार कश्यप ने कहा कि कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर सहित अन्य जिलों में हाई स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। वहीं जगलदपुर एयरपोर्ट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना भी की जा रही है। 

जगदलपुर में महिला थाना की स्थापना, नारी सशक्तिकरण को मिलेगा बल

केदार कश्यप ने कहा कि जगदलपुर में महिला थाना स्थापित करने का प्रावधान बजट 2024 में भाजपा सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा है कि जगलदपुर में महिला थाना स्थापित होने से महिलाओं के प्रति होने वाले हिंसा को समाप्त किया जा सकेगा। महिलाओं के सशक्तिकरण को बल मिलेगा साथ ही महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित करने व उनके सशक्तिकरण के उद्देश्य से अभियान पूर्वक कार्य होगा।

वनमंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग को बजट 2024 में मिले अनेकों सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा सरकार ने जो बीड़ा उठाया था उसे पूरा करने का प्रयास कर रही है। 

उन्होनें कहा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, युवाओं का प्रशिक्षण  सभी क्षेत्रों में सरकार ने मास्टर प्लान बनाकर बजट प्रस्तुत किया है।

बस्तर के विकास में किसी को बाधा बनने नही देंगे

केदार कश्यप ने वामपंथी विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र पर इन लोगों को जरा भी भरोसा नही लेकिन ये लोकतंत्र में आना चाहते हैं। लोकतंत्र से चल रहे सरकार के कामकाज को नुकसान पहुचाने का काम करते हैं। इनको बस्तर के विकास से कोई सरोकार नही है। ये लोग केवल हिंसा और हत्या को विकास समझ कर क्षेत्र में हमेशा तनाव की स्थिति उत्पन्न करने का कार्य करते हैं।
लेकिन भाजपा की सरकार ने बस्तर के विकास करने का जो संकल्प किया है। उसे हर स्थिति परिस्थिति में पूरा किया जाएगा।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise