Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल





जगदलपुर |भारतीय जनता पार्टी एक-एक बूथ को मजबूत करने पूरी ताकत झोंकने की रणनीति पर काम कर रही है | आगामी 17 मार्च से 27 मार्च तक दस दिवसीय बूथ सशक्तिकरण अभियान भाजपा समूचे छत्तीसगढ़ में चलायेगी | जिसमें शक्ति केन्द्रवार अल्पकालीन विस्तारक की तैनाती की जा रही है, जो प्रत्येक बूथ में पहुचेंगे और कार्यकर्ताओं से मिल कर सशक्त बूथ की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे | इसी कड़ी में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसमें सभी मंडलों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है |

कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री लता उसेण्डी ने अभियान की बारिकियों की विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि चंद महिनों बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है | जीत का रास्ता बूथ से ही निकलता है | हर एक बूथ को मजबूत बनाने दस दिवसीय अभियान प्रदेश संगठन ने निर्धारित किया है | बड़ी गंभीरता से इस बडे़ कार्य को पूर्ण करना है,प्रत्येक बूथ में किये गये कार्यो का सत्यापन भी किया जायेगा |

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा लगाकर कार्य करें, बूथ जीता तो चुनाव जीता इस ध्येय वाक्य को लेकर आगे बढे़ |

भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने अपने संबोधन में कार्ययोजना की विषय वस्तु को सामने रखा | जगदलपुर विधानसभा प्रभारी निखिल राठौर ने भी कार्यशाला को संबोधित किया | संचालन रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन श्रीधर ओझा ने किया | कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व विधायक संतोष बाफना, विद्या शरण तिवारी,रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, योगेन्द्र कौशिक, रंजीत पाण्डेय,सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, फूल सिंह सेठिया,मनोहर दत्त तिवारी,आर्येन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, आलोक अवस्थी,राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, निर्मल पाणिग्रही,त्रिवेणी रंधारी,मनोज पटेल,नीलांबर सेठिया, अर्जुन सेठिया, योगेश ठाकुर, अनिल लुंकड,नरेन्द्र पाणिग्रही,संतोष बाजपेयी, योगेश शुक्ला, रूपेश जैन, तेजपाल शर्मा, प्रकाश झा, रोशन झा, लाला किशोर महावर, गणेश, श्रीश मिश्रा, पवन ताटी,सतीश बाजपेयी, सूरज मिश्रा, योगेश मिश्रा,बलवंत गोनाडे, नागेश्वर राव आदि पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे |

You can share this post!

Related Posts
Adevertise