Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 103 वां प्रसारण आज रविवार को शहर के 15 शक्ति केन्द्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र वासियों के साथ में सुना गया । भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भी मन की बात कार्यक्रम सुनने शामिल हुये। 

प्रवीरचंद्र भंजदेव शक्तिकेन्द्र में पूर्व विधायक संतोष बाफना व गुरु गोविंद सिंह शक्ति केन्द्र में पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कार्यकर्ताओं के संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना और प्रधानमंत्री की मन की बात को जीवन में आगे बढ़ने के लिये प्रेरक बताया। पूर्व विधायक श्री बाफना ने कहा कि वर्ष 2014 से आरंभ हुये मन की बात कार्यक्रम को देश की करोड़ों जनता सुनती है। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात में केवल देश के विकास, उन्नति व राष्ट्र के लिये समर्पित भाव से कार्य करने की बात करते हैं। श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि युवाओं, महिलाओं, मजदूर, किसान के द्वारा किये जा रहे प्रेरणादायी कार्यों का जिक्र मन की बात में होता है। इससे असंख्य लोगों को देश के लिये कार्य करने प्रेरणा प्राप्त होती है। 

शक्ति केन्द्रों में मन की बात कार्यक्रम सुनने प्रमुख रूप से राजाराम तोडे़म, श्रीधर ओझा, लक्ष्मी कश्यप,मोतीराम बघेल,दिगम्बर राव,निर्मल पाणिग्रही,राजपाल कसेर,त्रिवेणी रंधारी,ममता पोटाई,राणा घोष, रीना घोष,सुधा मिश्रा,संतोष त्रिपाठी,दिनेश पाणिग्रही, योगेश ठाकुर,अनिल लुंकड़,प्रकाश झा,माहेश्वरी ठाकुर, हाफिज खान, दशरथ गुप्ता, रवि ब्रम्हचारी, राजा यादव, गणेश काले, रामकुमार मण्डावी,रितेश सोनी,जगतपाल सिंह चौहान,आशा महापात्र,चंद्रशेखर साव, बृजेश शर्मा, अमरनाथ झा, केतन महानंदी,राजेश दास,प्रेम आचार्य, उमेश वानखेड़े, लोकेश राव, कौशल्या साहू, गायत्री साहू, राजकुमारी झा, गीता यादव, मंजीत ठाकुर, नरेश साहू, किरण दीवान, सुलोचना मण्डावी, दिनेश झा,वसीम खान, अभिषेक झा, लक्ष्मी मण्डावी, सिकंदर दास, पूजा साहू आदि मौजूद रहे। 

You can share this post!

Related Posts
Adevertise