Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



विधायक, महापौर एवं जिलाध्यक्ष ने दो वार्ड में किया 78 लाख 23 हजार से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन,विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति श्रीमती कविता साहू एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने शहर के प्रवीर वार्ड क्रमांक 1 एवं दलपत सागर वार्ड क्रमांक 18 में 78.23 लाख रुपए के सी सी सड़क निर्माण,आर सी सी नाली निर्माण,बी टी रोड़ निर्माण, एवं आर सी सी पुलिया निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया।

जिन कार्यों का भूमि-पूजन किया गया उनमें प्रवीर वार्ड क्रमांक 1 में   मालती घर से मनिक घर तक आर सी सी नाली निर्माण कार्य लागत 10.95 लाख एवं दलपत सागर वार्ड क्रमांक 18 में अटल आवास से क्राइस्ट कालेज तक, नायडू घर से मुदलियार घर तक देवांगन घर से सांई घर तक सी सी सड़क निर्माण कार्य 16.57 लाख,नमन हाइटस से सेठिया घर तक बी टी रोड़ मरम्मत कार्य 23.33 लाख , सांई मंदिर के पास ठाकुर घर के पास आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य लागत 4.05 लाख,सांई मंदिर के पीछे आर सी सी नाली निर्माण कार्य लागत 3.93 लाख, गूगल मेंस से साहू घर तक बी टी रोड़ निर्माण कार्य लागत 11.80 लाख एवं आर सी सी नाली निर्माण कार्य गायत्री नगर दुबे गली में लागत 7.60 लाख कुल 67.28 लाख रुपए के कार्य शामिल हैं

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की भेदभाव रहित विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शहर के हर वार्ड का बराबर विकास किया जा रहा है वार्ड पार्षद चाहे कांग्रेस का हो या भाजपा का बिना भेदभाव के राशि आबंटित की गई शहर का समेकित विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है

महापौर सफीरा साहू ने कहा की गढबो नवा छत्तिसगढ की अवधारणा अनूरूप गढबो नवा जगदलपुर को साकार करने के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन का लगातार सहयोग मिल रहा है शहर विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में जहां विकास केवल अपने कार्यकर्ताओं का किया जाता था आज हमारी कांग्रेस सरकार में हर वार्ड का समेकित विकास किया जा रहा है भाजपा के सरकार में नेताओं ने जहां अपना व्यक्तिगत विकास किया हमारी सरकार शहर विकास पर ध्यान दें रही है

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने, महापौर सफीरा साहू,नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव, राजेश राय, पार्षद योगेन्द्र पाण्डेय, सुखराम नाग,नरसिंग राव,सुभम यदु, वरिष्ठ नेता गौरनाथ नाग,आभास मोहंती, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा , शहनवाज खान, अभिषेक नायडू,शादाब खान , अन्नपूर्णा राव,मनोज झा,आशा यादव, सचिन उपाध्याय,बी एल गुप्ता , श्रीमती रत्ना पटेल,गणमति पटेल,सन्मति पटेल,पुष्पा ठाकुर,मनिषा सेठिया समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे

You can share this post!

Related Posts
Adevertise