Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

जगदलपुर। शहर के ठाकुर अनुकूल देव वार्ड स्थित सीमांचल नगर में स्थापित होने वाले भगवान गंगाधर शिव की विशाल प्रतिमा व नर्मदेश्वर शिव की प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय भव्य अनुष्ठान 22 अगस्त से प्रारंभ होगा। इसमें सोमवार 22 अगस्त को दोपहर 11.40 बजे से काया शुद्धि, अंकुरारोपणम और मंडलादि करणम संपन्न होगा। इसके बाद मंगलवार 23 अगस्त को सुबह 8.55 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी समाजों के लोग शामिल होंगे। 


भव्य कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सीमांचल नगर में विसर्जित होगी। इसके बाद यहां सूर्य पूजा, गो पूजन, मंडप संस्कार, यज्ञ मंडप देवता स्थापनम, अग्नि स्थापना, रूद्र पारायण, चंडी पारायण व सुंदरकांड के साथ दूसरे दिन का अनुष्ठान संपन्न होगा। तीसरे दिन बुधवार 24 अगस्त को सुबह 7 बजे से सूर्य नमस्कार, गो पूजन, यज्ञ मंडप पूजन, देवता अधिवास, महास्नान, आवाहित यज्ञ मंडप देवता होम के बाद नर्मदेश्वर शिव का नगर भ्रमण होगा। श्री नर्मदेश्वर शिव का नगर भ्रमण दोपहर 12.30 बजे से माईं दंतेश्वरी मंदिर से हाटकचोरा तक होगा। इसके बाद कीर्तन रात्रि देवता पीठ न्यास के बाद शाम 6.30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 

गुरूवार 25 अगस्त को सुबह 7.52 बजे सूर्य नमस्कार के बाद 8.55 बजे गो पूजन, 9.30 बजे से यज्ञ मंडपपूजन, 10.30 बजे से महान्यास पारायण के बाद दोपहर 12.10 बजे अभिजीत मुहूर्त व स्थिर लग्न स्थिर नवांश में भगवान श्री नर्मदेश्वर पीठ स्थापना संपन्न होगी। दोपहर 1.30 बजे से महालिंगार्चना, महारूद्राभिषेक, सहस्र नामार्चना, रूद्र होम पूर्णाहूति शाम 4 बजे संपन्न होगी। इसके बाद शाम 5.30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise