Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




 जगदलपुर-- जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड मे बुधवार को भाजपाइयों ने घर-घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी और विष्णु देव साय सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं का जमकर गुणगान किया।
      भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे 10 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख रूप से भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वार्ड चलो घर-घर चलो अभियान के तहत भाजपा जिला मंत्री नरसिंग राव की उपस्थिति में गुरु गोविंद सिंह वार्ड के झाड़ेश्वर मंदिर से होते हुए तालाब चौक तक अभियान की शुरुआत की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की और छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाया जा रहा है।
        जिला मंत्री नरसिंग राव ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब देश एवं प्रदेश में शासन करने वाली सरकारों में मोदी और विष्णु देव साय की सरकार सर्वाधिक सफल हो रही है। जिनके कार्यकाल में अपराध एवं भ्रष्टाचार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से सर्व समाज के पात्र परिवारों को बड़े स्तर पर लाभ मिल रहा है।
      पूर्व पार्षद संग्राम सिंह राणा ने कहा मोदी सरकार ने विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ाने के साथ ही सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करते हुए विकास को नई रफ्तार प्रदान की है। घर घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की अपील किया गया। केंद्र सरकार गरीबों की कल्याण के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चल रही है इसमें गरीबों को क्या-क्या लाभ मिल सकता है और लोग कैसे लाभ ले सकते हैं इसके बारे में भी बताया गया।
        इस अवसर पर फुलेश्वरी कराई, दयामनी बघेल, श्याम सुंदर बघेल, सुरेश कश्यप,रुकमणि पटेल, ललिता, जमुना समरथ , फूलो, भारती, कनक,जानकी, निर्मला, सुलोचना, श्यामबती पटेल सहित वार्ड वासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise