Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल


जगदलपुर। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रविवार को बस्तर विधानसभा क्षेत्र के करपावण्ड में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें नारी शक्ति वंदन मोदी जी अभिनंदन कार्यक्रम के तहत नई संसद में महिला आरक्षण बिल निर्विघ्न पारित करने के लिये प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। महिला मोर्चा के सम्मेलन में केन्द्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टूडू भी सम्मिलित हुये। 

करपावण्ड के मण्डी प्रांगण में संपन्न भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुये केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री टुडू ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि देश की नई संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण विधेयक बिना अवरोध के पारित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में यह महती कार्य पूर्णता पाया है। भाजपा सदैव मातृशक्तियों का वंदन व सम्मान करती है। कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को बीते 30 साल से लटकाये रखा था। श्री टूडू ने कहा कि नौ साल के कार्यकाल में केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाओं में मातृशक्तियों के लिये विशेष ध्यान दिया गया। उज्ज्वला गैस योजना, जन धन योजना, बेटियों को अग्रणी बनाने की योजना आदि शामिल हैं। आसन्न विधानसभा चुनाव में बस्तर की माता, बहनों और बेटियों का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन में महिलाओं के खिलाफ निरंतर अपराध-अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। जिसे समाप्त करने का समय आ गया है। 
सम्मेलन को डा. सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, मनीराम कश्यप, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा मिश्रा ने भी संबोधित किया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लक्ष्मी कश्यप, ममता सिंह राणा, बिजली वैद्य, स्नेहलता बैस, ललिता बघेल, परेश बेसरा, वनवासी मौर्य, अरुण परिहार, अन्नपूर्णा नायडू,डाकेश्वरी पांडे,अलका सेंगर, संग्राम सिंह राणा,धनवती बेसई, बंजती कश्यप, ललिता बघेल,चमेली बघेल, रेवती पटेल, सविता कविराज, झरना सिंह ठाकुर, 
पदमनी, नीलेंद्री, कौशल्या
दामोदर ,नरेश जोशी, पुरषोत्तम जोशी, विषम ठाकुर,चंदन झा, रोहित त्रिवेदी, योगेश टाक, आशीष करमचंदानी,रेवती पटेल, शीला पटेल, चमेली साहू, लीलेन्द्री कश्यप,धनमती बिसाई, जयमनी भारती, वैजयंती कश्यप,आदि उपस्थित थे। 

You can share this post!

Related Posts
Adevertise