Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

जगदलपुर:-विश्व पर्यावरण दिवस 5जुन के अवसर पर  ग्रीन फाउंडेशन छत्तीसगढ़ जगदलपुर जिला बस्तरई संस्था द्वारा स्थानीय जगन्नाथ मंदिर के परिसर में बैठक रखी गयी। संगोष्ठी में बालकराम जोशी ने पेड़ पौधो   लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण पर जोर दिया, रवीन्द्र पांडे ने  एक व्यक्ति पांच ही पौधे लगाए उनकी रोज देखभाल करें। संजीव शर्मा ने कहा कि बस्तर में शो पीस के पौधे न लगाएं साल के तथा बड़े बड़े फलदार वृक्ष लगाए अनिल सामंत ने कहा कि संस्था को परी तरह गति शील किया जाये युवाओ को पर्यावरण से जोड़ा जाए और जिम्मेदारी से पेड़ पौधों की रक्षा करें। अनुप जैन ने कहा कि पर्यावरण के बचाने के लिए समय-समय पर बैठक किया जाए और पेड़ पौधों को बचाने की पूरी ट्रेनिंग दी जाए और हिस्सेदारी में पेड़ों के रखरखाव पदाधिकारियों को दिया जाए समय-समय पर पूरी जानकारी संस्था को दें। जिसमें सर्वश्री बालकराम जोशी,श्री रवीन्द्र पांडे, ईश्वर खम्भारी,छविल़ेश्वर  जोशी, संजीव शर्मा अनिल सामंत अभय दीक्षित अजय तिवारी संजय झा उत्तम दुबे अनुप जैन शशिभूषण रथ मिनेश पानी ग्राही आनंद झा धर्मेंद्र पांडे मनोज पांडे कार्यक्रम का संचालन छविलेश्वर  जोशी ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा पौधा वितरण भी किया गया।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise