Adevertise
Top Stories
अन्य
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

छत्तीसगढ़ सतनामी युवा संगठन (CSS) ग्रुप द्वारा बाबा अंबेडकर जयंती मनाई गई, सेजबहार से निकाली गई बाइक रैली:-
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर(छ.ग.)
रायपुर। छत्तीसगढ़ सतनामी युवा संगठन(CSS) द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में प्रवीण महेश्वरी के नेतृत्व मे सेजबहर से बाइक रैली निकाली गई।


विश्व रत्न, भारत रत्न शोषित पीड़ित मजलूमों के मसीहा, नारी समाज के मुक्तिदाता,  महान समाज सुधारक, महान अर्थशास्त्री,विश्व का सबसे बड़ा लिखित जनकल्याणकारी_संविधान_ के निर्माता, परम पूज्य बोधिसत्व बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती पर्व पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शत शत नमन करते हुए श्रद्धा के फूल समर्पित एवं समस्त देशवासियों को जयंती पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।


बाइक रैली सेजबहार अंबेडकर चौक से  डोमा, सोनपैरी ,खिलोरा ,मुजगहन सिवनी ,सलोनी सिंगारभाटा, भाठागांव , अमलीडीह, राजेंद्र नगर, संतोषी नगर ,भैरव नगर और डूंडा आदि जगहों पर बाबासाहेब के स्टेचू और फोटो पर पुष्पमाला समर्पित कर बाइक रैली का समापन किया गया और शाम 6:00 बजे मुख्य कार्यक्रम डूंडा सतनाम चौक सेजबहार अंबेडकर चौक में शोभा यात्रा प्रारंभ किया गया जिसमें CSS ग्रुप के ग्रुप के सभी साथी छोटू बंजारे,राहुल महेश्वरी, प्रवीण महेश्वरी, अमन बघेल, साहिल घृतलहरे, सूरज घृतलहरें,आकाश बघेल, महेंद्र ,शिवा मोना खांडे , दर्शन मिरी,शंकर उमेश महेश्वरी, तुलेश्वर कुर्रे, प्रदीप कोसले ,जगदीश कोसले, भूवेश कोसले, पन्नालाल डहरिया ,शिवकुमार महेश्वरी, राकेश डहरिया, जितेंद्र जांगड़े, साहिल ,बंटी ,कौशल सेजबहार ,डूंडा, मुजगहन ,सिवनी सोनपैरी, आदि जगह के प्रमुख युवा साथी शामिल थे।
उपयुक्त जानकारी CSS ग्रुप के संस्थापक प्रवीण महेश्वरी द्वारा दी गई है।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise