Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल








जगदलपुर । श्रम कानून एवं गुमास्ता अधिनियम के अनुसार मेन रोड, गोलबाजार, संजय बाजार सहित समस्त नगरीय निकाय क्षेत्र में संचालित व्यवापारिक संस्थानों द्वारा अपने कर्मचारियों को अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश का लाभ वर्षो से नही दिया जा रहा है। इस बात की शिकायत पूर्व में भी जनसभा द्वारा श्रम अधिकारी, निगम आयुक्त और कलेक्टर से की जा चुकी है।

अवगत हो कि नगर पालिक निगम जगदलपुर क्षेत्र अंतर्गत संचालित व्यवसायिक संस्थानों में कामगारों को श्रम कानून एवं गुमास्ता अधिनियम के अनुसार अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश का लाभ नही दिया जा रहा है। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत गुमास्ता अधिनियम अनुसार व्यवसायिक संस्थानों को सप्ताह में एक दिन पूर्णतः बंद नही किया जा रहा है। इस प्रकार समस्त व्यापारी खुलेआम गुमास्ता अधिनियम का उलंघन कर रहे हैं। जहां पूर्व में जगदलपुर नगर शनिवार को पूर्णरूप से बंद हुआ करता था। जिसका लाभ साप्ताहिक अवकाश मिलने के कारण कामगार कर पाते थे। लेकिन राज्य सरकार ने अब शनिवार को शासकीय अवकाश घोषित कर दिया है। 

जनसभा संगठन द्वारा कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि गुमास्ता अधिनियम अनुसार सर्वसम्मति से दिन मंगलवार या गुरुवार में से किसी एक दिन नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पूर्णतः अवकाश घोषित किया जावे। नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगारों को अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश का लाभ मिले। नगरीय निकाय क्षेत्र में संचालित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगारों का श्रम विभाग के नियमानुसार पंजीयन नही है। ऐसा करना एक अपराध है, कलेक्टर से मांग की गई है कि निकाय क्षेत्र के सभी कामगारों का विधिवत पंजीयन हो इसके लिए श्रम विभाग को निर्देशित किया जावे।

जनसभा द्वारा महिला कामगारों के लिए चिंता व्यक्त करते हुए  नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कामगारों की अधिकतम रात्रि 08 बजे तक छुट्टी कर दिए जाने की मांग की है, ताकि अधिक रात्रि होने के पूर्व ही वे सुरक्षित घर पहुंच सकें और किसी अप्रिय घटना का शिकार ना हो। नगर में महिलाओं के लिए सार्वजनिक प्रसाधन सुविधा नही है। अनेक बार मांग और विरोध दर्ज करने के बाद निगम ने पिंक टॉयलेट योजना के तहत बजट बनाया हुआ है। मेन रोड बाजार क्षेत्र के आसपास महिलाओं के लिए सार्वजनिक प्रसाधन की व्यवस्था जल्द से जल्द हो।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जनसभा के उपाध्यक्ष चंचलमल जैन, नगर अध्यक्ष हीरा भंसाली, नगर सचिव कामेश्वर आचार्य सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise