Adevertise
Top Stories
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

जगदलपुर | कांग्रेस सरकार की आदिवासी आरक्षण विरोधी नीति को लेक भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आज स्थानीय स्टेट बैंक चौक से शहर में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया | मशाल जुलूस में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे।

मेन रोड से गुजर कर गोल बाजार होते हुए भाजपा का मशाल जुलूस दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष पहुँच कर संपन्न हुआ | जहाँ भाजपा नेताओं ने संबोधन भी दिया | भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार का आदिवासी विरोधी चेहरा सबके सामने आ गया है | आदिवासियों के 32 फीसदी आरक्षण में जो कटौती हुई, उसमें के पी खांडे की भी भूमिका रही है, जिन्हें कांग्रेस राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बना कर पुरस्कृत किया है। जिससे साफ हो गया है कि मौजूदा भूपेश सरकार पूर्ण रूप से आदिवासी हितों की विरोधी है | जिसको लेकर ही आज मशाल जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया है |
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि आदिवासी वर्ग के आरक्षण में हुई कटौती को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार गंभीर नहीं है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस राज्य सरकार आदिवासी विरोधी स्वरूप कार्य कर रही है | जिसका आदिवासी समाज पूर्ण विरोध करेगा।

भाजपा के मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से लच्छू राम कश्यप, मनीराम नाग, मंगतूराम कश्यप, योगेंद्र पांडे, श्रीनिवास मिश्रा,वेद प्रकाश पांडे,अविनाश श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता,सुखदेव मांडवी,राम प्रसाद बघेल,सुब्रतो विश्वास,राजपाल कसेर,रिंकू पाण्डेय, अरूण नेताम,राजेश श्रीवास्तव, मनदेव कश्यप, गंगाराम पुजारी,रूपेश समरथ, सुखमन, जयराम दास,गोबर्धन कश्यप, श्रीष मिश्रा,भुवनेश ध्रुव,रोहित खत्री,अभिषेक तिवारी, अनिमेष चौहान,सतीश बाजपेयी, सूरज मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे |

You can share this post!

Related Posts
Adevertise