Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

49 वें विश्व पर्यावरण दिवस पर किए गए पौधरोपण एवं सम्मान कार्यक्रम

 पर्यावरणविद्  मणिकुंतला बोस, डॉक्टर सतीश जैन,उर्मिला आचार्य एवं अनिल लुक्कड़ का किया गया शाल श्रीफल से सम्मान

 जगदलपुर-- विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है।पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने इस दिवस को मनाया जाता है। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा 49 वें विश्व पर्यावरण दिवस पर जगदलपुर पर स्थित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड पर पीपल का पौधा लगाकर पौधरोपण किया गया एवं पीपल के पौधे का संरक्षण और संवर्धन करने का संकल्प भी लिया गया।
 पर्यावरणविद् जिसमें मणि कुंतला बोस, डॉक्टर सतीश जैन, उर्मिला आचार्य एवं अनिल लुक्कड़ का शॉल श्रीफल देकर सम्मान भी किया गया। जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा आज के औद्योगिकीकरण की दौड़ में पर्यावरण के बारे में सोचना बेहद जरूरी है क्योंकि पेड़ों की अंधाधुंध पेड़ों की कटाई की वजह से पर्यावरण को पिछले कुछ दशकों में काफी नुकसान हुआ है। आने वाली पीढ़ियों को हरियाली व शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके इसके लिए पौधरोपण किया जाना चाहिए।

नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। 

आज पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से पूरी दुनिया जूझ रही है गंभीर समस्याओं से उबरने का एकमात्र उपाय दुनिया भर के पर्यावरण को हरा भरा बनाना है यह तभी संभव है जब लोग पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे। यदि वृक्ष नष्ट हो जाएंगे तो मानव सभ्यता भी नष्ट हो जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद प्रकाश पांडे, अभय दीक्षित, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा, सूर्य भूषण सिंह,सतीश बाजपाई, डिकेश नाग, बृजेश शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise