Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल


जगदलपुर। शनिवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने शहर के चार वार्डों में लगभग 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। शहर विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच व प्राप्त सहयोग की जमकर सराहना की। वहीं विकास से प्रभावित वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिन्दाबाद का जयकारा भी लगाया। शनिवार को माता संतोषी, अटल बिहारी बाजपेयी, अब्दुल कलाम तथा महारानी वार्ड में कार्यक्रम संपन्न हुए।

संतोषी वार्ड में विकास को मिलेगी गति

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने अन्य आमंत्रित अतिथियों के साथ संतोषी वार्ड में बीटी रिनीवल कार्य तथा आंगनबाड़ी निर्माण का भूमिपूजन किया। इस मौके पर जैन ने कहा कि इन कार्यों से संतोषी वार्ड के विकास को गति मिलेगी। वार्ड में लगभग 24 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शंकर मंदिर में पूजन पश्चात किया गया। रेखचंद जैन समेत अन्य अतिथियों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाओं की जानकारी अपने संबोधन में दी। इस दौरान संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआइसी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल, पंचराज सिंह, लता निषाद, सुखराम नाग, कमलेश पाठक, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, नेहा ध्रुव, बी ललिता राव, सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, कौशल नागवंशी, राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, विक्की निषाद, हेमू उपाध्याय, वार्डवासी कैलाश चौहान, बबलू ठाकुर, श्रीनिवास रथ, चंदा यादव, राजेश चौहान समेत बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी, नगर निगम अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन एल्डरमेन कौशल नागवंशी ने किया।

छठ घाट विस्तार का विधायक जैन ने किया भूमिपूजन

शनिवार दोपहर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में विधायक निधि से निर्मित दो निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें से एक बहु प्रतीक्षित छठ घाट का विस्तार है। दलपत सागर के उत्तरी किनारे पर प्रस्तावित इस कार्य की जनता के द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। यहां सीसी सड़क निर्माण के द्वारा घाट को विस्तार दिया जाना प्रस्तावित है। वार्ड निवासी एल्डरमेन अमरनाथ सिंह ने निर्माण का संक्षिप्त विवरण दिया। 

सामुदायिक भवन बनाने 15 लाख की घोषणा

अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड में महिलाओं ने सामुदायिक भवन बनवाने की श्री जैन से मांग की। अपने संबोधन में जैन ने विधायक निधि से भवन बनाने पहले 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम पश्चात प्रस्तावित स्थल देखने के बाद उन्होने 15 लाख रुपये निधि से प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही, वहां मौजूद नगर निगम तकनीकी अमले के अधिकारियों को शीघ्र ही तकनीकी प्रस्ताव बनाने निर्देशित किया। इस दौरान रेखचंद जैन के साथ नगर निगम सभापति कविता साहू, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, सुशील मौर्य, अमरनाथ सिंह, सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, किरण गुप्ता, संदीप दास,
पीएन सिंह, रामनाथ यादव, वैदेही नायक, राजेश कुशवाहा, सुजीत डेजी, मुकेश निषाद, हेमजीत विश्वास,  बालेश्वर पासवान, राज कुशवाहा, उत्तम मंडल, आदर्श विश्वास, रवि सिन्हा, रमेश सिंह, कमला नाग, गिरजेश शुक्ल, राकेश देबनाथ, विनय कुमार, शरद पानीग्राही आदि के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।

सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दोपहर बाद अब्दुल कलाम वार्ड पहुंचकर वहां निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा वार्ड में सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया गया। इस दौरान नगर निगम पदाधिकारियों- पार्षदों तथा अधिकारियों के साथ पूर्व सरपंच दिनेश सिंह, राजेश चौधरी, वार्ड पार्षद सुखराम नाग, जीवन लाल सोनी, मंगलराम नाग, डीजेन्द्र जीराम, गणेश बघेल, सुरेश नाग, राधेश्याम, बुधरू बघेल, ललिता ठाकुर, शान्ति यादव, रायमती जीराम, अमन नेताम, राजेश पांडेय, नरेश नेताम, भूपेन्द्र आनंद, चर्चित चांडक, धर्मेंद्र मिश्रा, रायमती, रुक्मणी, रत्ना, जम्बू आदि मौजूद थे।

सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन

नगर निगम क्षेत्र के महारानी वार्ड में अधोसंरचना मद से करीब साढ़े 14 लाख रुपये से बनाए जाने वाले सीसी सड़क के लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन के साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआइसी सदस्य यशवर्धन राव, अनिता नाग, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, पूर्व पार्षद गौरनाथ नाग, शांति महंती, आसमती, सुशीला सिन्हा, लक्ष्मी सोनी, ज्योति गुरु, लक्ष्मी बघेल, सोनामनी नाग, सुशीला सागर, लक्ष्मी विश्वास, हेमा राय, मालती हलधर, शंकर राव, दिपाली घोष, शशि बघेल, दशरथ बघेल, नागेश राव, दयाराम दास, विश्वजीत राय,  बबलू नीलकमल, बबला महंती आदि मौजूद थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise