Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



 जगदलपुर-- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा सोमवार को भाजपा कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण एवं 15 मार्च को होने वाले विधानसभा भवन का घेराव को लेकर बैठक संपन्न हुई।पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए बूथ सशक्तिकरण, पन्ना प्रमुख आदि कार्यक्रम के लिए दिशा निर्देश दिया गया। भाजपा ने बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया गया।
        भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए कार्य करने की बात कही। बूथ मजबूती के लिए अपना बूथ सबसे मजबूत करना है,बूथ की संरचना सर्व व्यापी हो सर्व स्पर्शी हो, बूथ कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी देकर संपूर्ण कार्यक्रम बूथ स्तर पर संपन्न किए जाएं।
      जिला अध्यक्ष ने कहा छत्तीसगढ़ में 16 लाख आवास वापस चले गए जिससे 16 लाख परिवारो का सर से छत छिन गया। गरीबों का सपना अधूरा रह गया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2024 तक छत्तीसगढ़ में हर बेघरों का घर देने का वादा किया था, और इस दिशा में अग्रसर है, उन्होंने अपने केंद्र की राशि छत्तीसगढ़ प्रदेश को दे दी, राज्य सरकार अपना अंश नहीं दे रही है, जिससे सारे प्रधानमंत्री आवास अधूरे है और हितग्राहियों का इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इन सारे विषय को लेकर  छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव15 मार्च को रायपुर में किया जायेगा।
     नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा हमारा एक-एक कार्यकर्ता हमारी रीड की हड्डी है। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिए सबसे अहम और महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हर कार्यकर्ता बूथ को सशक्त रखता है। बूथ सशक्तिकरण के माध्यम से 2023 एवं 2024 भाजपा का विजय पताका फहराना है।
     कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार राकेश तिवारी ने किया।
     इस बैठक में मुख्य रूप से योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, संजय पांडे,आर्यद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, ममता पोटाई,रीना घोष,नीलम यादव, त्रिवेणी रंधारी, दयावती देवांगन, राकेश तिवारी,शैलेंद्र सिंह भदोरिया, मनोहर दत्त तिवारी, वेदांत दिक्षित,संतोष बाजपाई, आनंद झा, खेम सिंह देवांगन, राजेश दास, नागेश्वर, प्रकाश झा, निर्मल प्रसाद पानी ग्राही,सुरेश कश्यप, शेखर शर्मा, विक्रम सिंह यादव, दिगंबर राव, राजपाल कसेर, मोतीराम बघेल, सतीश बाजपेई, अभय दीक्षित, योगेश सिंह ठाकुर, योगेश शुक्ला, रितेश सोनी, सुप्रियो मुखर्जी, सूरज मिश्रा, रितेश सिन्हा, शशि नाथ पाठक, योगेश मिश्रा, आशु आचार्य, जय जोशी, किशोर महावर,अभिषेक तिवारी, उमेश वानखेडे, भुनेश्वर ध्रुव, शैलेश कुमार, राममूर्ति पांडे, अरविंद मिश्रा, शंकर राव, पुरुषोत्तम राव, संतोष पांडे, विपिन मालवीय, धीरज कुमार, वैभव पांडे, प्रमिला कपूर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise