Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल






जगदलपुर। पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार जबसे सत्ता में आयी है, उसने बेदर्दी से छत्तीसगढ़ के संशाेधनों को लूटा है। रोज नये नये उजागर हो रहे घपले घोटालों से छत्तीसगढ़ शर्मसार हो रहा है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने गोमाता के नाम पर बड़ा गोठान घोटाला किया है, जो चारा घोटाले से बड़ा है। कांग्रेस ने प्रदेश को कलंकित करने का कृत्य किया है। भारतीय जनता पार्टी ने चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान चलाया है, जिसमें गोठानों के नाम पर कांग्रेस द्वारा किया गया भारी भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। 

भाजपा जिला कार्यालय में पत्र वार्ता को संबोधित करते हुये किरणदेव ने कहा कि गोठान का नाम लेते हुये भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने 1300 करोड़ का दुरूपयोग करके भारी भ्रष्टाचार किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गोठानों के निरीक्षण में यह कड़वा सत्य रोज बाहर आ रहा है। सरकारी दावे के अनुसार प्रदेश में कथित तौर पर 9790 गोठान कार्यरत हैं, जबकि धरातल में सच्चाई इसके विपरीत है। गोठान है मगर सिर्फ नाम के, जहाँ न गाय है, न गोबर है। गोठान में भ्रष्टाचार का काला कारनामा खुली आँखों से दिख रहा है।  देव ने कहा कि प्रत्येक गोठान में तीन सौ रखने का नियम है, यहाँ गोठान से गाय ही गायब है। गोबर खरीदी के नाम पर प्रति माह करोड़ों रुपये का भुगतान कांग्रेस सरकार कर रही है, गोठानों में बिना गोबर के हो रही खरीदी कैसे हो रही है, यह बडे़ जांच का विषय है। सदन में सरकार ने बताया था कि गोठान निर्माण पर अभी तक 1019 करोड़ रुपये खर्च हुये हैं और वर्मी कम्पोस्ट के लिये टंकी बनाने के नाम पर 233 करोड़ रुपये खर्च हुये हैं। जबकि इसमें से अधिकांश राशि महज कागजों में खर्च की गयी है। गोठानों का सच निरीक्षण में दिखाई दे रहा है। 

किरण देव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, 14 वां वित्त, 15 वां वित्त, एलडब्ल्यूजी, रूर्बन, डीएमएफ जैसे मदों से प्रदेश के गांव, शहरों के विकास के लिये राशि भेजी, जिसे डायवर्ट कर गोठान के नाम पर कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार की भेंट चढा़ दिया। विकास कार्यों के लिये आये रूपयों को गौठान के नाम पर लूटा गया, जिसके कारण गाँव पंचायतों में विकास कार्य ठप्प पडे़ है। कांग्रेस की भूपेश सरकार को प्रदेश की उन्नति की चिंता नहीं है, उल्टे घोटालों की संख्या जरूर बढ रही है। 

किरणदेव ने कहा कि गाय, गोबर, गोठान के नाम पर घोटालों की श्रृंखला कांग्रेस सरकार ने बनायी है, जो छत्तीसगढ़ की जनता के साथ विश्वासघात है। भारतीय जनता पार्टी भूपेश सरकार के कारनामों के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी। 

पत्र वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, बैदूराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, सुरेश गुप्ता, आर्येन्द्र आर्य, आलोक अवस्थी, संग्राम सिंह राणा,अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, राजेश श्रीवास्तव, मनोज पटेल, तेजपाल शर्मा, आशु आचार्य आदि उपस्थित थे। 
_________________

You can share this post!

Related Posts
Adevertise