Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

जगदलपुर/कोंटा:- बस्तर कमिश्नर श्याम धावडे और बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी. ने आज सुकमा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय कोंटा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने राहत केंद्रों में लोगों से चर्चा कर बाढ़ में हुई क्षति तथा राहत शिविर में प्रदाय की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों में स्वच्छता, जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, भोजन व्यवस्था आदि का संज्ञान लिया। कमिश्नर श्याम धावड़े ने राहत केंद्र पर लोगों के समयानुसार जल्दी भोजन प्रदान करने हेतु निर्देशित किया है। इसके साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। इस दौरान सुकमा कलेक्टर हरिस. एस, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। राहत शिविर में लोगों ने बताया कि प्रशासन द्वारा उन्हे सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
वार्ड में चल रहे सर्वे कार्य का किया अवलोकन।

संभागायुक्त श्याम धावड़े सहित समस्त अधिकारियों ने कोंटा नगर के बाढ़ से  सर्वाधिक प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड 14 में सर्वे कार्य का अवलोकन भी किया। उन्होंने सर्वे कार्य में लगे अधिकारियों, पटवारियों को सभी ब्यौरे व्यवस्थित रूप से संधारण करने के निर्देश दिए, जिससे क्षति का सही मूल्यांकन किया जाए, और नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि प्रभावितों को प्रदान की जा सके।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise