Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




 75 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंत्री के समक्ष किया भाजपा प्रवेश

भाजपा चला रही है विशेष जनसंपर्क अभियान

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर आये हैं और भाजपा द्वारा एक माह तक निरंतर चलाये जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभावार आयोजित किये गये कार्यक्रम, सम्मेलन व बैठकों में शामिल हो रहे हैं। आज भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहण्डीगुडा़ में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में सम्मिलित हुये और कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर आगामी चुनाव में तैयार रहने ऊर्जा भरी। लोहण्डीगुडा़ में राष्ट्रीय मंत्री श्री धुर्वे के समक्ष बिंता,भेजा, करेकोट,साडरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों के 75 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा में विधिवत प्रवेश किया। 

लोहण्डीगुडा़ मण्डल द्वारा आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि पिछले नौ वर्ष में भारत ने विकास के नये आयाम को छुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश के आम जन,मेहनत कश किसान,गरीब, श्रमिक हर वर्ग के जीवन को सुधारने अनेक जनउपयोगी महती योजनायें शुरू की और उन्हें ज़मीनी स्तर पर साकार भी किया। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस, किसान सम्मान निधि, ई श्रम कार्ड, फुटकर व्यापारियों के सहायतार्थ स्व निधि योजनायें आदि फलीभूत हुई है और इन योजनाओं का सीधा लाभ जन जन तक पहुँचा है। राष्ट्रीय मंत्री श्री धुर्वे ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के गौरवशाली नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा संपूर्ण देश में विशेष जनसंपर्क अभियान एक महीने तक चला रही है। भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार घर घर पहुँच कर करें। जनता जनार्दन से सीधे संवाद व संपर्क स्थापित करें। प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने देवतुल्य कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंके। सम्मेलन में राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने मंच पर 75 से अधिक कांग्रेसी कार्यकताओं को भगवा गमछा व फूलमाला पहना कर अभिनंदन करते हुये भाजपा में प्रवेश कराया। 

भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में प्रमुख रुप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,पूर्व मंत्री व विशेष जनसंपर्क अभियान बस्तर लोक सभा प्रभारी महेश गागड़ा,बस्तर जिला प्रभारी जी वेंकट,पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप,विधानसभा प्रभारी नवीन विश्वकर्मा, विशेष जनसंपर्क अभियान जिला प्रभारी योगेन्द्र पाण्डेय,वेद प्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, बाबुल नाग,संतोष बघेल, मनोज ध्रुव,राजेश कलियारी,नरसिंह ठाकुर, विधायक गोयल,पद्मा कश्यप, मालती मण्डावी,रामवती भण्डारी, रैतुराम बघेल,लच्छिन यादव, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, नारायण ठाकुर, चंद्रभान कश्यप, बलदेव मण्डावी, संतोष ठाकुर, डा.बसंत कश्यप, बलीराम बघेल, मुंशी पेगड़,तुलुराम कश्यप, शिवेन्द सेठिया, तुलाराम सेठिया, धर्मेन्द्र यादव, मोती कश्यप, दामोदर कश्यप, शिव नंदन पेगड़, पीलू राम बघेल, जगदानंद, सीताराम मण्डावी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

You can share this post!

Related Posts
Adevertise