Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



 जगदलपुर-- भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा बूथ स्तर तक पहुंच कर लोगो के बीच बैठ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 98 वें एपिसोड मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना। शहर के 98 पोलिंग बूथ सहित जिले के मण्डल स्तर तक सभी मतदान केन्द्रो तक कार्यकर्ताओ ने आम लोगो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देखा व सुना।


      मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज से कुछ दिन बाद ही होली का त्यौहार है। आप सभी को होली की शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने होली का त्योहार वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाने हैं।


        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आप मन की शक्ति को जानते हैं वैसे ही समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है।भारतीय खिलौनों की डिमांड विदेशो में बढ़ गई हैं।तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश मे डिजिटल इंडिया की ताकत कोने कोने में पहुंच रही है। ई संजीवनी जीवन रक्षा का केंद्र बन रहा है।युवाओं को सुनहरे अतीत से जोड़ने की जरूरत है। भारत में कई ऐसे रीति रिवाज हैं जिन्हें फिर से जीवित करने की आवश्यकता है।


    स्वच्छ भारत अभियान में हमारे देश में जनभागीदारी के मायने ही बदल दिए गए हैं।
     हम मन की बात के 98 वें एपिसोड मे पहुंच गए हैं आज से कुछ दिन बाद होली का त्यौहार है। इस त्यौहार को वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाने हैं।
      मन की बात कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे

You can share this post!

Related Posts
Adevertise