Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




 फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में पौने पांच साल बाद भी कांग्रेस ने नहीं की कार्यवाही, स्थानीय भर्ती पर लगायी रोक, जवाब दे कांग्रेस सरकार - केदार कश्यप

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र, स्थानीय भर्ती व आरक्षण के मामले कांग्रेस प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। क्या कारण है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में कांग्रेस सरकार कार्यवाही नहीं कर रही ? जिसके कारण युवाओं को राजधानी में प्रदर्शन करने विवश होना पड़ा। स्थानीय भर्ती पर भी कांग्रेस सरकार ने रोक लगा दी है, आरक्षण जैसे गंभीर विषय पर कांग्रेस की नीयत सामने चुकी है। इन सभी का जवाब कांग्रेस सरकार को देना होगा। 

भाजपा जिला कार्यालय में आहुत पत्रवार्ता में केदार कश्यप ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग को कांग्रेस सरकार प्रताड़ित कर रही है। फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में कांग्रेस सरकार ने तीन महीने के भीतर ऐसे कर्मचारियों कार्यवाही करने कहा था, साढे़ चार वर्ष का समय बीतने के बाद भी बजाय कार्यवाही करने कांग्रेस सरकार फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरी पर जमे कर्मचारियों का संरक्षण कर रही है। यह अत्यंत गंभीर विषय है,जिसका जवाब जनता मांग रही है। 

केदार कश्यप ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने बस्तर, सरगुजा जैसे क्षेत्र मे 2012 में स्थानीय भर्ती को प्राथमिकता देने की नीति बनायी थी। जिसे भी कांग्रेस की भूपेश सरकार ने समाप्त कर दिया। भाजपा द्वारा इस मुद्दे को अनेक बार उठाया गया, मगर कांग्रेस सरकार ने सब अनसुना कर दिया। श्री कश्यप ने सांसद दीपक बैज का नाम लिये बगैर कहा कि कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बस्तर जिले से आते हैं। वो बतायें कि कांग्रेस स्थानीय भर्ती मामले में क्या कर रही है। बस्तर के युवा नौकरी के लिये भटकते ही रहेंगे। स्थानीय भर्ती को बहाल करने नये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का रवैया क्या है ? 

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आरक्षण के विषय पर कांग्रेस का छल प्रपंच सबके सामने आ चुका है। जनता कांग्रेस की नीयत व खेल को समझ गयी है। फर्जी जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय भर्ती व आरक्षण पर कांग्रेस सरकार सही व उचित कदम उठाये व मांग अनुरूप शीघ्र कार्यवाही करे। भारतीय जनता पार्टी जनता के हित के साथ सदैव खडी़ है और कांग्रेस की अनीति के विरुद्ध लड़ाई लड़ती रहेगी। 

बस्तर में हो रही मानव तस्करी

केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की बालाओं की तस्करी हो रही है,उन्हें अन्य प्रदेशों में बंधक बनाया जा रहा है और प्रदेश कांग्रेस सरकार मौन साधे बैठी है, कोई भी कदम नहीं उठा रही है। कोण्डागांव जिले के ग्राम कोंगेरा की आदिवासी युवती को दक्षिणी प्रदेश में बंधक बनाकर रखा गया है लेकिन सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही। ऐसे ही ग्राम बाकेल की युवती के मृत शरीर को एक दिन पूर्व दक्षिणी प्रदेश से लाकर उसके घर के सामने छोड़ दिया गया। ऐसे अत्यंत गंभीर विषय पर कांग्रेस सरकार संज्ञान नहीं ले रही। भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर की आदिवासी बालाओं की लगातार हो रही तस्करी का अन्वेषण करने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। यह समिति  संबंधित स्थानों का दौरा कर सभी तथ्यों का अन्वेषण करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 

पत्रवार्ता के दौरान पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, किरण देव, निखिल राठौर,योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्रही,सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी,महेश कश्यप, आलोक अवस्थी, आशु आचार्य आदि मौजूद थे। 

You can share this post!

Related Posts
Adevertise