Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




जगदलपुर,/ विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव  रेखचंद जैन ने जगदलपुर में आयोजित 23 वें राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय 23वां राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता जिसमें एथलेटिक्स, रग्बी एवं जूड़ो विधा में कुल 900 खिलाड़ी भाग लेंगे।


 इस प्रतियोगिता में इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेलों के विकास के लिए कृत संकल्पित है और इस हेतु खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए विश्व स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण किया गया है, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, हाता ग्राउंड, धरमपुरा क्रीडा परिसर, सिटी ग्राउंड जैसे अत्याधुनिक खेल मैदान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है और खेलों से तन और मन दोनों स्वस्थ होते हैं।

बच्चों को हार जीत की परवाह किए बिना खेल भावना से खेलना चाहिए। खेलों में कोई एक जीतेगा तो कोई एक हारेगा पर महत्वपूर्ण यह है कि हमने खेल भावना से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभिन्न संभागों से खेलने आए हैं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तिसगढ का नाम रौशन करें।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ पार्षदयशवर्धन राव तथा अन्य जनप्रतिनिधि और जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, सहायक संचालक विजेन्द्र डोंगरे,डीपीओ देवाशीष चैधरी, गणेश तिवारी, बीआरसी गरुड़ मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, शालिनी तिवारी, संदीप तिवारी, सरला रथ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise