Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




जगदलपुर।बस्तर के युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है। इस टैलेंट को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समझा और महसूस किया है। अब कांग्रेस बस्तरिया टैलेंट का इस्तेमाल संगठन हित में कर रही है। यही वजह है कि बस्तर के प्रतिभाशाली युवाओं को बड़ी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाने लगी हैं। मलकीत सिंह गैदू और सुशील मौर्य सरीखे प्रतिभा के धनी युवाओं के बाद अब जगदलपुर के निवासी एक और युवा नेता अनुराग महतो को भी प्रदेश कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल और सोशल मीडिया सेल का को - आर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। अनुराग महतो को बड़ी जिम्मेदारी दी जाने से कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। अनुराग महतो सोशल मीडिया और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया में अच्छी पकड़ रखते हैं। उन्हें इस फील्ड का अच्छा तजुर्बा भी है। वे बीते कई साल से बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज के आईटी सेल एवं सोशल मीडिया का कामकाज सम्हालते आ रहे हैं। अनुराग ने अपने अनुभव के दम पर सांसद के आईटी सेल एवं सोशल मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। उनकी इस काबिलियत का मूल्यांकन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें छ्ग प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया सेल का को आर्डिनेटर नियुक्त करने का फैसला किया। श्री बैज के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैदू ने आज अनुराग महतो की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। धरमपुरा - 1 जगदलपुर निवासी अनुराग महतो को मलकीत सिंह गैदू ने प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा का सहयोग करते हुए काम करने निर्देशित किया है। इस तरह देखा जाए तो बस्तर न सिर्फ वन संपदा और खनिज संपदा से समृद्ध है, यह संभाग युवा प्रतिभाओं के मामले में भी धनी है। इन प्रतिभाओं की परख सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने की है। इससे पहले जगदलपुर युवा नेता मलकीत सिंह गैदू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन तथा एक अन्य युवा नेता सुशील मौर्य को शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है और अब युवा तुर्क अनुराग महतो को बड़ा दायित्व दिया गया है। इससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस नई पीढ़ी के जरिए संभाग में अपनी स्थिति को और भी मजबूत करने में लगी हुई है। अनुराग महतो की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। अनुराग महतो ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल,प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का,विजय जांगिड़, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के प्रति आभार व्यक्त किया है।*

You can share this post!

Related Posts
Adevertise