Adevertise
Top Stories
अन्य
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

कृषि विज्ञान केन्द्र के गतिविधियों को गौठानों में संचालित करें - कलेक्टर जन्मेजय महोबे
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपुर(छ.ग.)
     *कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केन्द्र के नवीन उत्पादन तकनीक का लाभ किसानों को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
*कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण*

कवर्धा।कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज ग्राम नेवारी स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का औचक निरीक्षण कर वहां चल रहे गतिविधियों की जानकारी ली। 
कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बीपी त्रिपाठी ने जानकारी दी कि कृषि विज्ञान केन्द्र में नए-नए प्रयोग किए जा रहे है। यहां पशुधन विकास, अच्छी नस्ल के गाय से दूध उत्पादन, मुर्गी पालन, बतख पालन, बटेर पालन, मछली पालन, विभिन्न प्रजातियों के फलों पौधों का शीड उत्पादन, हेचरी से चूचे सहित अनेक प्रकार के फसल उत्पादन पर प्रयोग किए जा रहे है।


कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि इन प्रयोगों का अच्छा परिणाम दिखाई दे रहा है। उन्होंने इन प्रयोगों का लाभ किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा की गतिविधियों को जिला पंचायत के समन्वय से गौठानों में इस तरह की इकाई संचालित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ से कहा की यहां चल रहे मुर्गी पालन, बतख पालन, मछली पालन जैसे गतिविधियों को गौठानों में प्रारंभ किया जा सकता है,इसके लिए गौठानो का चयन करें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल उपस्थित थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise