Adevertise
Top Stories
news-details
छत्तीसगढ (बस्तर)
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

सुकमा/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोंटा विधानसभा दौरे में सुकमा जिला मुख्यालय में 58 लाख की लागत से निर्मित सी-मार्ट (छत्तीसगढ़ मार्ट) का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने मार्ट से कोदो, कुटकी, रागी, सुगंधित चावल, तिखुर, मसाले का आदि का 1500 रुपए दे कर क्रय कर मार्ट की बोहनी कराई। जिला मुख्यालय में बस स्टैंड के समीप अब एक ऐसी दुकान का संचालन होगा, जहां एक ही छत के नीचे सुकमा की जनता को स्थानीय तौर पर बनाए गए ढेरों उत्पाद मिलेंगे



सी मार्ट के संचालन समिति शक्ति महिला समूह ग्राम संगठन ग्राम रामाराम की अध्यक्ष सोमारी यादव से मुख्यमंत्री ने चर्चा की। उन्होंने सी मार्ट में उपलब्ध समस्त उत्पादों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। इमली चस्का को  बेहतरीन उत्पाद बोल कर अधिकारियों को बेहतर मार्केटिंग करने के निर्देश दिए।

सुकमा सी मार्ट में जिले में कार्यरत 35 स्व सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पाद जैसे शबरी मसाले, शबरी फूड्स, महुआ, काजू, कास्मेटिक, डेली नीड में समान, साबुन, फिनॉइल,  हाइजीन प्रोडक्ट्स जैसे सेनेटरी नैपकीन आदि,  बनोपज से निर्मित उत्पाद,  अश्वगंधा चूर्ण, गिलोय, मुलेठी  जैसे वन औषधि , एलोवेरा , महुआ। आमला, महुआ लड्डू आदि से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुएं, कुल 81 उत्पाद मार्ट में वर्तमान समय में उपलब्ध हैं। सुकमा सी मार्ट का संचालन शक्ति महिला समूह ग्राम संगठन ग्राम रामाराम द्वारा किया जाएगा


You can share this post!

Related Posts
Adevertise