Adevertise
Top Stories
news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

अभिषेक मिश्रा को छत्तीसगढ किसान कांग्रेस से भारत जोड़ो न्याय यात्रा समन्वयक बनाया गया:-

आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर (छ.ग.)
रायपुर। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ हो चुका है जहां राहुल गांधी इस न्याय यात्रा में कई राज्यों में पहुंचेंगे वहीं इस न्याय यात्रा में राहुल गांधी का रायगढ़ आगमन भी होगा जहां कई स्थानों से यह यात्रा होते हुए गुजरेगी। जानकारी के अनुसार इस न्याय यात्रा में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस से लगभग 700 कार्यकर्ता भी इसमें शामिल होंगे।

इस यात्रा को लेकर रायपुर में निवासरत कांग्रेस नेता अभिषेक मिश्रा को छत्तीसगढ किसान कांग्रेस से समन्वयक नियुक्त किया गया है।अभिषेक मिश्रा को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के न्याय यात्रा समन्वयक बनाए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनके ग्रामवासी एवं क्षेत्र वासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
इस यात्रा में मुख्य रूप से 3100 रूपए में धान खरीदी , नारी वंदन योजना और भाजपा द्वारा किस प्रकार लोगों को ठगा गया और अभी तक वादा पूरा नही किया गया जैसे मामलों को लेकर इस यात्रा के माध्यम से आवाज उठाई जायेगी।
कांग्रेस नेता अभिषेक मिश्रा काफी लंबे समय से एक सक्रिय नेता रहे हैं वहीं इनके पिता बालमुकुंद मिश्रा छुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise