ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी
छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमिटी के नेता सगीर सिद्दीक़ी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं:-
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in. रायपुर(छ.ग.)
रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमिटी के नेता सगीर सिद्दीक़ी ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की है।
काँग्रेस नेता सगीर सिद्दीकी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना 61 वां जन्मदिन मना रहे हैं तथा इस अवसर पर हम उनके उच्च स्वास्थ्य तथा दीर्धायु की कामना करते हुए उन्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं।
सगीर सिद्दीक़ी ने बताया कि तत्कालीन मध्य प्रदेश (अब छत्तीसगढ़ में) के दुर्ग में 23 अगस्त 1961 को जन्मे हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 दिसम्बर 2018 से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं। 80 के दशक में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले बघेल कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे हैं। उन्हें कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शुमार किया जाता है।इस जन्मदिन पर हम उन्हें बहुत बहुत बधाई,शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं एवं उनके उच्चतम स्वास्थ्य कि तथा दीर्धायु होने की कामना करते हैं।