Adevertise
Top Stories
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

अनियमित कर्मचारियो के बईठका कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सीएम भूपेश, भाजपा पूर्व सीएम रमन सिंह का कर्मचारियों को समर्थन,सिंहदेव के बनाए घोषणा पत्र की रही जोरदार चर्चा:-
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर(छ.ग.)
रायपुर। रायपुर धरना स्थल बुढ़ापारा पर अनियमित कर्मचारियों का बईठका मिलिए मुख्यमंत्री/पूर्व मुख्यमंत्री एवम अनियमित कर्मचारियों की 4 सूत्रीय मांगो को लेकर कार्यक्रम किया गया,जिसमे भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पहुंचे लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस कार्यक्रम में नही पहुंचे। भूपेश बघेल के ना आने का कारण तो पता नही चला क्योंकि अनियमित कर्मचारियों ने अनेकों बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने का पूर्व में प्रयास किया उनके द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय में अनुरोध पत्र भी प्रेषित किया जा चुका है,लेकिन सीएम भूपेश बघेल से इनको मिलने के लिए समय नही दिया गया।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बनाए घोषणा पत्र की रही जोरदार चर्चा, सिंहदेव घोषणा पत्र बनाने में विफल नही रहे-सिंहदेव का सीएम बघेल को मांगे पूर्ण करने वाले पत्र की रही जोरदार चर्चा:
अनियमित कर्मचारियों के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के घोषणा पत्र एवम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सिंहदेव के लिखित पत्र जिसमे सिंहदेव के निवेदन पर कि घोषणा पत्र के वायदे अनुसार अनियमित कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण किया जाना चाहिए , लेकिन सिंहदेव के पत्र लिखने के बाद भी इसपर कोई संज्ञान सीएम भूपेश बघेल द्वारा नही लिया गया और सिंहदेव की बातें भी अनसुनी कि गई इसपर जोरदार चर्चा इस कार्यक्रम में रही। पत्रकारों के सवाल जिसमे यह पूछा गया कि क्या सिंहदेव घोषणा पत्र बनाने में विफल साबित हुए इस पर कहा गया कि सिंहदेव ने घोषणा पत्र बनाया था और आश्वासन दिया था कि हमारी मांगों को पूरा करेंगे तथा वो आज भी कहते हैं और सार्वजनिक रूप से क्षमा भी मांग चुके है कि हम घोषणा पत्र के वादों को पूरा नही कर पाए। इसलिए हम सिंहदेव को घोषणा पत्र बनाने में विफल रहे यह बिल्कुल नही कह सकते। सिंहदेव के द्वारा निरंतर प्रयास रहा कि घोषणा पत्र के वादे अनुसार हमारी मांगों को पूर्ण किया जाए।
अनियमित कर्मचारियों और राजनितिक पार्टी के नेताओ से बातचीत करने पर सभी ने सिंहदेव के बनाए घोषणा पत्र की सराहना भी की लेकिन फिर भी इस विषय पर सीएम भूपेश बघेल के अभी तक संज्ञान ना लेने और अनियमित कर्मचारियों को सीएम भूपेश से मिलने का समय उनके कार्यालय द्वारा नही दिया गया,इस बात पर प्रत्येक कर्मचारी आक्रोशित रहे और खुलकर अपनी बातों को सबके सम्मुख रखा।








भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अनियमित कर्मचारियों का खुलकर समर्थन किया है और भाजपा कि सरकार आने पर इसका समाधान निश्चित रूप से किया जाएगा। रमन सिंह ने रासुका कानून पर भी भूपेश सरकार का जमकर विरोध किया और कहा कि यह सब लोगों की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है। डॉ.रमन सिंह से पत्रकारोँ द्वारा पूछा गया कि मंत्री सिंहदेव ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर निवेदन किया था कि घोषणा पत्र के वायदे अनुसार अनियमित कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण किया जाना चाहिए इसपर भी सीएम भूपेश ने कोई संज्ञान नही लिया इस पर डॉ.रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि उनके पत्र को पढ़ा ही नही गया।

इस अनियमित कर्मचारियों के मिलिए मुख्यमंत्री/पूर्व मुख्यमंत्री बईठका कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास, जनता कांग्रेस जोगी से अमित जोगी ने भी दूरभाष के माध्यम से,आम आदमी पार्टी, सामाजवादी पार्टी, रांकपा,बहुजन समाज पार्टी, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


You can share this post!

Related Posts
Adevertise