Adevertise
Top Stories
news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

कांग्रेस में शोसल इंजीनियरिंग? राघवेन्द्र ने कहा- ब्राह्मण को बनाया जाय पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष:-

आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर(छ.ग.)

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजनीति में जनसरोकार से जुड़े बड़े चेहरे राघवेन्द्र पाण्डेय ने शोसल इंजीनियरिंग की बात की और कहा कि कांग्रेस में ब्राह्मण को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाय। अपने फेसबुक वाल पर उन्होंने लिखा है कि- जांजगीर चाम्पा की सेवा करना चाहता हुं, इसलिये जिले की जिम्मेदारी की बात रखी है। शोसल इंजीनियरिंग के तहत पार्टी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोपेगी तो उसे भी पुरा करूंगा ।

छात्र जीवन से लोकप्रिय है:
छात्र जीवन से राजनीति में आये राघवेन्द्र पाण्डेय ने जांजगीर चाम्पा के जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर कई ऐतिहासिक काम किये है  वे सभी वर्गों के लिए काम करते है। इसलिए सभी धर्म और जातियों के बीच उनकी लोकप्रियता है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पिछड़ा वर्ग से है प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी वर्ग से है। शोसल इंजीनियरिंग के तहत ब्राह्मण को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की बात उन्होंने किया है। पांच माह बाद राज्य में चुनाव होगा। ब्राम्हणों का रूख क्या होगा यह आने वाला समय तय करेगा लेकिन राघवेन्द्र पाण्डेय ने शोसल इंजीनियरिंग की फार्मुला रख पार्टी के नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाने बड़ा दांव खेला है।

सामाजिक पृष्ठभूमि से आते है राघवेन्द्र:
कांग्रेस नेता राघवेन्द्र पाण्डेय सामाजिक पृष्ठभूमि से आते है इनके पिता स्व.रामसरकार पाण्डेय क्षेत्र के लोकप्रिय और प्रभावशाली समाजसेवक थे। पिता के राह पर चलकर राघवेन्द्र पाण्डेय ने समाजसेवा के क्षेत्र में बड़ी पहचान बनाई है। सात समुंदर पार भी उनके प्रशंसक है। छात्र जीवनसे ही राघवेन्द्र पाण्डेय लोकप्रिय नेता है, उन्हें जांजगीर महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय छात्र महासंघ बिलासपुर में उपाध्यक्ष चुना गया था। कुमार देवव्रत सिंह ने पाण्डेय को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव भी नियुक्त किया था।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise