Adevertise
Top Stories
news-details
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी




बेमेतरा की नारी,निभाएगी जिम्मेदारी,तभी मिलेगी सत्ता में हिस्सेदारी:प्रज्ञा निर्वाणी:-
आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर(छ.ग.)

   *जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा से मुलाकात*

बेमेतरा।जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूज़ा से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्यालय में मुलाकात की,राष्ट्रीय अध्यक्ष डिसूजा ने जिले में महिला कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी ली,बेमेतरा जिले में मेम्बर शीप के आँकड़े भी जाने जिन महिलाओ को डिजिटल एप्प के माध्यम से कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई है,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री डिसूजा ने कहा कि डिजिटल मेम्बर शीप के माध्यम से जुड़े नए सदस्यों से संपर्क कर उन्हें सदस्यता के बाद पार्टी में उनकी क्षमता के अनुसार सक्रिय करें,छत्तीसगढ़ के महिला कांग्रेस की गतिविधि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सक्रियता का आंकलन कर महिलाओ को जिम्मेदारी दी जायेगी। 

जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने उन्हें आस्वस्त किया कि बेमेतरा जिला ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस राज्यसभा सांसद फूलोदेवी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरकर लड़ी है,जिले में महिला कांग्रेस की कमान अनुभवी  कांग्रेस नेत्री कविता साहू के पास है,जिले में संगठन निर्माण उनके मार्गदर्शन से किया जा रहा है,जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा है कि  *बेमेतरा की नारी निभाएगी जिम्मेदारी* अभियान चला कर पंचायत से लेकर विधानसभा तक  महिलाओ की सत्ता में भी अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी,राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने भी जिले में महिला कांग्रेस के सम्मेलन में आने की मंजूरी दी है,इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ चयनिका उनियाल से भी सौजन्य मुलाकात की।



You can share this post!

Related Posts
Adevertise