Adevertise
Top Stories
छत्तीसगढ
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

छत्तीसगढ़ भाजपा को बधाई : दैनिक श्रमिक मोर्चा


आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर(छ.ग.)

रायपुर। विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार सार्वधिक सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है इस सफलता के लिए दैनिक श्रमिक मोर्चा संगठन से जुड़े समस्त 36 हजार दैनिक मासिक श्रमिक बिना नियुक्ति पत्र वाले, श्रमायुक्त दर वेतन पाने वाले ने बधाई दिया है। यह सभी विभिन्न विभागों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कार्य में संलग्न है। वर्तमान में इनमें से बहुतों को श्रम सम्मान प्राप्त हो रहा है, बहुतों को श्रम सम्मान मिलना अभी तक प्रारंभ ही नहीं हुआ है। इन्हें श्रम सम्मान दिलाने का प्रयास सरकार गठन के पश्चात सीएम से भेट कर, करने का निर्णय बैठक में लिया गया।


 समस्त श्रमिकों ने भाजपा के श्री ओपी चौधरी के विडीयो बयान को लेकर विशेष खुशी जाहिर किया। मोर्चा निरन्तर 2021 से Mp 2016 की भांति स्थायीकरण समस्त बिना नियुक्ति पत्र वाले श्रमिकों का करने की मांग उठाई है। 
       अब प्रदेश में जब सरकार गठित होने वाली है। ऐसे में मोर्चा ने 100 दिन में जो कमेंटी गठित होने वाला है उसमे सदस्य के रूप में संगठन से न्यूनतम दो सदस्यों को स्थान प्रदान कराने हेतु प्रयास का निर्णय लिया गया है।
                      ज्ञात हो स्थाईकरण योजना में सुप्रीम कोर्ट के 8 फरवरी 2023 के उस निणर्य का उलंघन भी नही होता। जिसमे केवल नियुक्ती पत्र धारक श्रमिकों को ही नियमितीकरण की पात्रता का निर्णय दिया गया है।
                         आभार बैठक में विशेष रूप से अजय त्रिपाठी प्रांत प्रमुख, सत्यम शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता, राघवेंद्र द्विवेदी, नरेश, अमर, रवि शंकर, संजय चंद्रा, भागवत साहू, रियाज नवाज, नीरज गायकवाड़,
विजय दीवान, आकाश दीप राठौर महासचिव, अजय धनकर, गेंदलाल बाल किशोर, दीपेश भतपहरी, विक्की दास, दिव्या सिंह , पंकज शर्मा, सुनील पाल, विश्वदीप रावत, राहुल ओझा, कुसुम लता साहू, प्रीति पटेल, उपस्थित थे।

देखिये ओपी चौधरी जी का श्रमिकों के समर्थन में बयान: 

You can share this post!

Related Posts
Adevertise