Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

जगदलपुर -- भारतीय जनता पार्टी बस्तर मंडल की समीक्षा बैठक बुधवार को भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया की उपस्थिति में नगर पंचायत बस्तर के सांस्कृतिक भवन हॉट गुड़ा किया गया। 
भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया के कहा 25 जुलाई को मण्डल कार्यसमिति की बैठक करना तय हुआ है,सभी अपने बूथ कमेटी व मोर्चा प्रकोष्ठ का गठन जल्द से जल्द पूरा करें।कार्यकर्ताओ को अभी से चुनाव के लिए लग जाना चाहिए। भाजपा के शासनकाल में विकास की गंगा बही है। हर घर में तुरंगा झंडा लगाना है। 11 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा हर घर में लगाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कांग्रेस की नियत ठीक नहीं है,भाजपा संगठन को मजबूत करना है, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ को एक जुट होकर काम करने की जरुरत है। 14  शक्ति केंद्र है,68 बूथ है। इस मण्डल मे 200 से अधिक चिन्हित कार्यकर्त्ता है। उन्हें मेहनत करने की जरुरत है। हमारी पार्टी राष्ट्र निर्माण बनाने वाली पार्टी है। हर कार्यकर्त्ता को मन लगाकर काम करने की जरुरत है। पार्टी को मजबूत करना है।25 जुलाई तक सभी बूथ कमेटी बनाकर तैयार करना  है।हर रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बाते सुनना है। जिला उपाध्यक्ष निवास मिश्रा ने कहा आजीवन सहयोग निधि का काम जल्द से जल्द पूर्ण करें। हर कार्यकर्ता को बूथ को मजबूत करना है 

 मण्डल अध्यक्ष उदबोराम नाग ने कहा देश का गौरव द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बस्तर चौक में भव्य रुप से खुशी मनाई जाएगी।सभी शक्ति केंद्र की बूथ कमेटी जल्द से जल्द पूर्ण हो जाएगी।
 कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र जोशी ने एवं आभार मनीराम कश्यप ने किया।
इस समीक्षा बैठक में मुख्य रूप योगेंद्र पांडे, वेद प्रकाश पांडे, डॉक्टर व्ही.एस. राजपूत, अरुण परिहार, संग्राम सिंह राणा,मोहन मौर्य,शालिनी  सेमसेन,झुलकु राम मंडावी,सुकदास कश्यप,मगतु राम,नडगु नाग, राकेश, महेश, दयाराम, संपत,नरपत, नारायण,पुरन, मानसाय,गणेश, अभिलाष,हिदमोराम, रानू,सुमन, फूल सिंह,डमरू, दिनेश,बलराम, रमेश कुमार,अंतोंराम,चुन्नू, दामोधर,कमलेश, रमेश, सुखदेव, बसंत कुमार, डालेंद्र,पीलूराम, हरेंद्र, ईश्वर,बलराम, तुलाराम,सदासिंह एवं सुखराम सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise