Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर याद किया भाजपा ने

 जगदलपुर-- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती रविवार को मनाई गई।कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस जयंती को समूचे बस्तर जिले के मंडल में बूथ स्तर पर हर शक्ति केंद्रों में दीनदयाल की जयंती मनाई गई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर सुना गया। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से सभी बूथों पर  स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
दलित और गरीब लोगों की आवाज राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की 106 वी जयंती जिला स्तर में आहूत की गई। भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रमुख व्यक्तियों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को हर साल अंत्योदय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक थे।
 बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव ने कहा अंत्योदय शब्द का मतलब उत्थान है जो समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान को समर्पित है। इस दिन का उद्देश्य भारत के गरीब और पिछड़े लोगों के विकास की ओर ध्यान खींचना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही सबसे पहले अंत्योदय का नारा दिया था।
  जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा दीनदयाल उपाध्याय 1940 के दशक में उन्होंने हिंदुत्व राष्ट्रवाद की विचारधारा के प्रसार के लिए लखनऊ से मासिक राष्ट्रीय धर्म की शुरुआत की। उन्होंने पांचजन्य और दैनिक स्वदेश भी शुरू की थी। उनके मार्गों पर चलकर हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
       पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा दीनदयाल उपाध्याय दार्शनिक और साहित्य कार्यों के लिए भी जाने जाते थे। अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा। उनका कहना था भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है।
    मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहने के बावजूद समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नवीन विचारों का सदैव स्वागत किया था।

जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीनिवास राव मद्दी,विद्या शरण तिवारी, कमल चंद भंजदेव, बैदू राम कश्यप,डॉ सुभाऊ कश्यप,लछु राम कश्यप, योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, योगेंद्र कौशिक, राममूर्ति पांडे, राजेंद्र बाजपेई, संजय विश्वकर्मा, राकेश तिवारी,आशुतोष पाल,अभय दीक्षित, आर्यद्र सिंह आर्य,संग्राम सिंह राणा,गोदावरी साहू, दीप्ति पांडे,संतोष बाजपाई, नरेंद्र पानीग्राही, रूपेश कुमार जैन, आशुतोष पांडे, आलोक अवस्थी,श्रीपाल जैन,राजपाल कसेर, विक्रम सिंह यादव, गणेश काले, प्रकाश झा,अभय दीक्षित, प्रेम कुमार यादव, योगेश शुक्ला, जयराम दास, योगेश सिंह ठाकुर, मुरलीधर सेठिया, अतुल कौशल,शशि नाथ पाठक,प्रकाश झा,संतोष पांडे,आदर्श ठाकुर, दिगंबर राव, अविनाश श्रीवास्तव,शेखर साहू,के.के द्विवेदी, बी जयराम, सतीश सेठीया, सुब्रतो विश्वास, फूल सिंह सेठिया, धनुर्जय कश्यप, परिस बेसरा, उदबो राम, संतोष बघेल, नरसिंह ठाकुर, विनायक गोयल, संतोष ठाकुर, धर्म मंडावी,रैतू बघेल, सतीश बाजपाई, किशोर महावर, अनिमेष, राजा यादव, हरीश पारख, ममता पोटाई सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise