Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




 जगदलपुर-- मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शनिवार को जगदलपुर के सिरहासार भवन में याद ए रफ़ी एवं याद ए किशोर नाइट संगीतमय कार्यक्रम संपन्न हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा एवं अध्यक्षता नगर पालिक निगम जगदलपुर महापौर सफिरा साहू उपस्थित थे।


       कार्यक्रम में गायक स्व. मोहम्मद रफी और स्व. किशोर कुमार के गाए गानों और नगमो की प्रस्तुति शहर के गायक कलाकारों द्वारा दी गई।जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की शुरुआत संगीत की देवी मां सरस्वती देवी पर पुष्प व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
      जहां भारी संख्या में संगीत के दीवाने रफी और किशोर साहब के नगमे सुनते नजर आए।स्थानीय कलाकार द्वारा गाए गानों पर देर रात तक लोग झूमते रहे।


      ग्रुप टाइटल सॉन्ग के रूप में नाम गुम जाएगा चेहरा यह बदल जाएगा गीत आर.पी.पाल एवं मजूषा ने अपनी प्रस्तुति दी।
     विशेष रुप से मुख्य अतिथि राजीव शर्मा ने भी अपने गायन से संग्राम सिंह राणा के साथ राजू चल राजू गीत की प्रस्तुति देकर समा बांधा।
    स्पेशल गेस्ट सम्मान मोमेंटो व शाल श्रीफल से इंद्रावती प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू, पार्षद दीप्ति पांडे एवं राजीव नारंग को दिया गया।


    एकल गीत एवं युगल गीत जिसमें आर. पी. पॉल,आशा सोनी,एम. वी. बिट्टू,शिव प्रकाश सी.जी, एल.पी. सोनी,जी. वी. यस राव, संग्राम सिंह राणा,संजय सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार,डॉ ज्योति लागू, भास्कर पांडे,संदीप सामंत,नरेश संकट,दीपक वाधवानी,दीप लता उइके, संगीता सिंह,आभा सामदेकर,अभय सामदेकर,एम. बी. मंजूषा ने अपनी गानों की प्रस्तुति दी। ग्रुप के सभी सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। 
     ग्रुप के सदस्य ममता सिंह राणा मंजू पॉल, ज्योति गर्ग, हरीश पराशर,जगन्नाथ शाहा ने भी अपने कार्यों का निर्वहन किया। 
      इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि और स्व. किशोर कुमार के जन्म जयंती पर संगीत का कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर ग्रुप के सभी सदस्यों को मैं धन्यवाद प्रेषित करता हूं।
     महापौर सफिरा साहू ने शहर के प्रथम ग्रुप मेरी आवाज मेरी पहचान कह कर संबोधित किया।
      विशेष अतिथि के रुप में दीप्ती पांडे ने भी अपनी बातें रखी।
       ग्रुप के अध्यक्ष आर.पी.पॉल ने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद प्रेषित किया।
    मंच संचालन अभय सामदेकर एवं दीपक वाधवानी ने किया।
    इस अवसर पर कांग्रेस शहर महामंत्री अनवर खान,किशोर पारख,पंकज सिंघल, महेंद्र महापात्र, दिनेश सराफ,सुषमा झा, करमजीत कौर, प्रवीना पानीग्राही, अशोक पांडेय, सुरेश जैन, जगदीश कुंतल, अफजल अली,विश्वजीत साहा, पवन खत्री, राजेश महंत, वंदना पॉल सहित शहर के सभी श्रोता गण, संघ,समाज,राजनैतिक दल के सदस्य गण, समस्त म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यगण,माताएं बहने एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise