Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल





जगदलपुर। उडीसा के बालासोर में शुक्रवार को हुई भीषण रेल दुर्घटना में 290 यात्रियों की मृत्यु व बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर आज भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये। 
भाजपा जिला कार्यालय में शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भयावह रेल हादसे में मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की।  

भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि के एकत्र हुये भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संतोष बाफना, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा,रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, सुधा मिश्रा, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, हफीज़ खान, मनीष पारेख,विक्रम सिंह यादव, अनिल लुंकड़,रंजीत पाण्डेय, दिगंबर राव, निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मी कश्यप,आशुतोष पाल, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा, योगेश शुक्ला, पिंटू साव, विनय राजू, सुरेश कश्यप, विनीत शुक्ला,अभय दीक्षित, शैलेष श्रीवास्तव, हरीश पारेख,लक्ष्मी कश्यप,गीता नाग, योगेश मिश्रा, प्रेम यादव, अनिश आचार्य, निहाल तिवारी,महेश्वरी ठाकुर, कुसुम परिहार, डाकेश्वरी पाण्डेय, प्रीति वानखेड़े, नीलेश्वरी भागवत, गीता यादव, धनमती प्रजापति, बसंती नायक, अलका सेंगर आदि सहित कार्यकर्ता शामिल रहे। 

You can share this post!

Related Posts
Adevertise