Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल

जगदलपुर/भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता चला की नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे को कोंडागांव विधानसभा प्रभारी बनाया गया है तो उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई देने शुक्रवार उनके घर पहुंचे।
              इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि इससे पूर्व भी जो दायित्व पार्टी के द्वारा उन्हें दिया गया उसे उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ पूर्ण किया हम सभी कार्यकर्ता को पूरा विश्वास है कि वह इस दायित्व को भी पूर्व के दायित्व के भांति निभाएंगे एवं पार्टी को कोंडागांव विधानसभा में एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।
                        संजय पांडे  ने कहा कि पार्टी के दिये हुये दायित्व को पूरी ऊर्जा, लगन और ईमानदारी के साथ निभायेंगे। पार्टी को यह भरोसा और विश्वास दिलाता हूं कि मुझे जो दायित्व दिया गया है मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देकर पार्टी को कोंडागांव विधानसभा में पुनः स्थापित करने में सभी के सहयोग और समर्थन से कार्य करूंगा।
इस अवसर पर संग्राम सिंह राणा, राजपाल कसेर,योगेश ठाकुर, रोशन झा,शशिनाथ पाठक,लक्ष्मण झा, योगेश मिश्रा,योगेश शुक्ला, रिंकू तेजपाल शर्मा,आशुतोष आचार्य,प्रेम यादव,प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगारे, सुरेश कश्यप,अभिषेक तिवारी,बंटू पांडे,विकास चांडक एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे !

You can share this post!

Related Posts
Adevertise