Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




 जगदलपुर/पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्य तिथि पर शनिवार को बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए  कहा कि नेहरू जी की नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग के विकास का एक नया युग शुरु हुआ भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पंडित नेहरू की अनुपम सौगात है

उनका पावन स्मरण करते हुए श्री बघेल ने कहा कि भारत की आजादी और नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंडित नेहरू एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे,  बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय रहे नेहरू जी की अमिट छवि आज भी लोगों के मन में अंकित है।

जिसमें मौजूद रहे चंपा ठाकुर, श्यामकुमारी ध्रुव,धनुरजय कश्यप,गोपाल कश्यप,गणेश राम, सोनारु,सोनाधर बघेल, रत्नाकर नेताम, समदु राम,कमलकांत दुबे,जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, सुमन नाग,सौरभ मंडल एवं समस्त कार्यकर्त्तागण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise