Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




किसानों को सम्मान निधि वापस करने का नोटिस भेजने का कुटिल षढ़यंत्र कर रही कांग्रेस सरकार

भाजपा समर्थित सरपंच, पंच को जबरदस्ती कांग्रेस प्रवेश के लिये भयभीत किया जा रहा



=भाजपा समर्थित ग्रामपंचायत मुण्डागढ़ सरपंच रामसिंह नाग व ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन कांग्रेस प्रवेश करने बना रहे दबाव, क्षेत्र का विकास अवरूद्ध करने धमकाया जा रहा

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को सम्मान निधि वापस करने का नोटिस भेज कर परेशान कर रही है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही अच्छी योजना को बदनाम करने की कुटिल साजिश कांग्रेस सरकार द्वारा रची गयी है। श्री कश्यप ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में अपने घटते जनाधार को देख कर घबरायी कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा भाजपा समर्थित सरपंच, पंच, पंचायत प्रतिनिधियोंं पर कांग्रेस में प्रवेश करने दबाव डाला जा रहा है, उनके क्षेत्र के विकास कार्य अवरूद्ध करने की धमकी देकर भयभीत किया जा रहा है, जो अत्यंत गंभीर विषय है। 

भाजपा जिला कार्यालय में पत्र वार्ता में केदार कश्यप ने कहा कि किसानों के लिये बड़ी बड़ी बातें करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार किसानों का सम्मान करना भूल गयी है। छत्तीसगढ़ के किसानों को किसान सम्मान निधि वापस करने का नोटिस भेज कर कांग्रेस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। चुनावी वायदे पूरे करने में असमर्थ रही मौजूदा कांग्रेस सरकार आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुये अब तरह तरह के हथकण्डे अपना रही है। भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के साथ है और उनके हित की लड़ाई लड़ती रहेगी। भूपेश सरकार किसानों को षढ़यंत्र पूर्वक नोटिस भेज कर परेशान करना बंद करे। 
केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के पंचायत प्रतिनिधियों को कांग्रेस में प्रवेश करने के लिये डराया धमकाया जा रहा है। जिसकी शिकायत भाजपा समर्थित सरपंच, पंचों ने की है। कांग्रेस का यह असली चेहरा है। 

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि ग्राम पंचायत मुण्डागढ़ के भाजपा समर्थित सरपंच रामसिंह नाग को कांग्रेस में जबरदस्ती प्रवेश के लिये क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। सरपंच व उनके साथियों को राजनीतिक शिष्टाचार भूलाकर निरंतर प्रताड़ित करने प्रयास हो रहे हैं, जो अनुचित व निंदनीय है। क्षेत्रीय विधायक श्री जैन द्वारा कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में भाजपा समर्थित सरपंच से फोन पर कही गयी बात का रिकॉर्ड भी मौजूद है। श्री बाफना ने कहा कि भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कांग्रेस प्रवेश से मना करने पर राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर भयभीत करने प्रयत्न हो रहे हैं। कांग्रेस का चरित्र उजागर हो रहा है। 

पत्रवार्ता में ग्राम पंचायत मुण्डागढ़ के सरपंच रामसिंह नाग ने कहा कि उनके साथ गाँव के पंच व ग्रामीण यह बताने आये है कि कांग्रेस में प्रवेश करने लिये सभी पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन कांग्रेस में शामिल होने दबाव डाल रहे हैं। मना करने पर गाँव के विकास कार्य प्रभावित करने बोला गया है। कांग्रेस द्वारा ऐसा कृत्य किये जाने के प्रमाण भी हमारे पास है। ग्रामवासियों में कांग्रेस के ऐसे कृत्य से आक्रोश है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों में  लालाराम नाग, बाल सिंह नाग, बुदरू नाग,मन्नूराम सेठिया, लखमा नाग, नीलू कुंजाम, सगनू राम नाम और अन्य ग्रामीण भी आये हैं। 

पत्रवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला रूपसिंह मण्डावी, लच्छू राम कश्यप, डा. सुभाऊ कश्यप,श्रीनिवास राव मद्दी,योगेन्द्र पाण्डेय, संतोष बघेल, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव, संजय पाण्डेय, राजेन्द्र बाजपेयी,सुरेश गुप्ता,बाबुल नाग, फूल सिंह सेठिया आदि उपस्थित थे। 

You can share this post!

Related Posts
Adevertise