Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
ASHISH TIWARI
आशीष तिवारी

स्व इन्दिरा गांधी जी और कांग्रेस मुख्यालय में कार्यरत इमानदार कर्मचारी कृष्ण कुमार का निधन जबरदस्त क्षति:- इन्तेखाब आलम

आशीष तिवारी उप-संपादक Thewatchmannews.in.रायपुर(छ.ग.)

दिल्ली।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इन्तेखाब आलम ने प्रेस बयान जारी कर कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड नई दिल्ली एआईसीसी में कार्यरत बहुत अज़ीज़ परिवारिक मित्र सहयोगी श्री कृष्ण कुमार जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इन्होंने कहा श्री कृष्ण कुमार का आकस्मिक निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई है।
आलम ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में पिछले चार दशक से अधिक समय तक कार्यरत इमानदार कर्मचारी कृष्ण कुमार जी के निधन से पार्टी सहित तमाम कर्मचारी मर्माहत हैं। इन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार बहुत सरल व्यवहार उच्य विचार के व्यक्ति की कमी हमेशा खलेगी।
आलम ने कहा इनका अन्तिम संस्कार में आज 11 बजे पुठकलां ग्राम सभा रोहणी सेक्टर 23 में सम्पन्न हो गया।
अन्तिम संस्कार में शामिल होने वालों में भगवान पराशर,आदित्य शर्मा,भवेश चौधरी, प्रमोद दुबे, विनोद कुमार,घनश्याम गुप्ता, रामेश्वर रजोरा, नरेश, विपीन पाराशर मनोज कुमार, शमशेर आलम, घनश्याम गुप्त, कृष्ण चन्द्र, जांगड़ा प्रदीप दयाल, दर्शन पाल,जसवंत सिंह यादव महिपाल, कुन्दन सिंह,चन्दन, चन्द्रभान गुप्ता, मुन्ना,मयूर,संतोष सिंह,गणेश सिंह सुनील, सियाराम,गायत्री,दीपा आदि लोग मौजूद थे।
इश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार वालों को सब्र प्रदान करे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise