Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



 मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप ने मनाया पांचवां वार्षिक समारोह 

 जगदलपुर-- मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप के 05 साल पूर्ण होने पर जगदलपुर शहर पर स्थित सिरहासार भवन में शनिवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया।कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
     सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।मां सरस्वती की वंदना के साथ सुरमई संध्या की शुरुआत की गई।
    मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप के 05 वे वार्षिक उत्सव मे गीतों भरी शाम में ग्रुप की ओर से शहर की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। संगीत के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सेवा देने वाले कलाकारों में कुसुम दास, संध्या वैष्णव,सुंदरा सिन्हा,एम. ऐ.रहीम, शैलेंद्र तिवारी एवं दिलीप पांडे को शॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया।
     इसी क्रम में निर्मित विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थी प्रतिभाओं गीतांक्षी श्रीवास एवं वेदांत श्रीवास को उनके खेल की उपलब्धियां के लिए सम्मानित पुरस्कृत किया गया।
      मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप के 05 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रुप के गायक कलाकारों द्वारा केक काटकर खुशी मनाई गई।


      कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया।
     ग्रुप अध्यक्ष आर.पी. पाल ने पदाधिकारियो का परिचय देने के साथ कहा इस ग्रुप को 5 वर्ष पूर्ण हो चुके है। समस्त पदाधिकारियो के सहयोग से ही यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है।ग्रुप के गायक कलाकारों द्वारा उनकी मधुर आवाज उनके प्रशंसकों के दिल को मंत्रमुग्ध कर देती है। मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप हर सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में काम करते रहेगा।
    कार्यक्रम का संचालन अभय सामदेकर ने किया।
     इस कार्यक्रम में ग्रुप के मुख्य रूप से राजीव नारंग,नरेश संकट,एल. पी. सोनी,प्रशांत वर्मा,कमल झज्ज,आभा सामदेकर,आशा सोनी,संजय सिंह,डॉ ज्योति लागू,भास्कर पांडेय,दीपक वाधवानी, जगन्नाथ साहा,शिव प्रकाश सी.जी., संग्राम सिंह राणा, मंजू पॉल, दीपलता उइके,ज्योति गर्ग,ममता राणा, संगीता सिंह, प्रकाश रथ,एम. बी.मंजूषा,राहुल सिंह,एम. बी. बिट्टू,जी.वी.एस.राव सहित ग्रुप के सदस्य गण व श्रोता गण उपस्थित थे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise