Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक साव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता से झूठ बोलकर केवल गुमराह करने का काम करती रही है, इसकी बानगी जगदलपुर शहर में देखा जा सकता है। शहर के छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप वार्ड वार्ड व गुरुगोविंद वार्ड के सरहद की सड़क करीब एक दशक से बदहाल पड़ी हुई है, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है, लेकिन इसे दुरुस्त करने की ओर किसी का ध्यान नहीं है, जबकि तीनों वार्डों में कांग्रेस के ही पार्षद काबिज हैं। 


अभिषेक साव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि कांग्रेस हमेशा जन सुविधा और विकास के दावे करती रही है, लेकिन इन दावों की हकीकत शहर के वार्डों में पहुंचकर देखा जा सकता है। शहर के हर वार्ड में सड़कों की ऐसी ही दशा है। शहर के वार्डों में जितनी भी सीसी या डामर की पक्की सड़कें बनीं हैं वे सभी भाजपा के कार्यकाल में बनीं हुई हैं, जिसके बाद से इनकी मरम्मत के लिए भी वर्तमान कांग्रेस नगर शासन ने कोई पहल नहीं है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम में बीते 9 वर्षों से कांग्रेस के ही महापौर काबिज है, जतिन जायसवाल के बाद सफीरा साहू महापौर बनी, वर्तमान में भी कांग्रेस की ही नगर सरकार है, लेकिन शहर के वार्डों में हर ओर अव्यवस्थाएं हावी है। वार्डवासी शिकायत लेकर नेताओं के अलावा अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उल्लेखनीय बात तो यह है कि अघनपुर क्षेत्र से होकर जानी वाली यह सड़क गीदम मार्ग को धरमपुरा से जोड़ने का शार्टकट भी है, जिसके चलते इस मार्ग पर लोगों की हमेशा आवाजाही लगी रहती है, इसके बावजूद भी सड़क की मरम्मत को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। अभिषेक साव ने कहा कि जनता को गुमराह करना और ओछी राजनीति करना ही कांग्रेस का असली चरित्र है। जन सुविधाओं और विकास से कांग्रेस का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise