Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




जगदलपुर/ बस्तर कमिश्नर श्याम धावडे ने कोंडागांव जिले के ग्राम कोकोडी में निर्माणाधीन मक्का प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मक्का प्रोसिसिंग यूनिट का निर्माण लगभग 140 करोड़ 67 लाख की लागत से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस यूनिट के निर्माण कार्य की प्रगति का सतत संज्ञान लेकर आवश्यक निर्देश देते रहते है। श्याम धावडे ने अपने तीसरी बार निरक्षण दौरे में  निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा और अवलोकन किया। उन्होंने जून माह 2023 तकनिर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माण संस्था के अधिकारियों से प्लांट में मक्का के  भंडारण क्षमता, पानी की उपलब्धता के संबंध में चर्चा किए जिस पर कलेक्टर  दीपक सोनी ने बताया कि मक्का के भंडारण क्षमता को बढ़ाया गया है। प्लांट के लिए खड़कघाट से अतिरिक्त पानी की व्यवस्था हेतु सर्वे की कार्यवाही किया जा रहा है। साथ ही प्रशासन द्वारा किसानों की संगोष्ठी मक्का प्रोसेसिंग यूनिट हेतु मक्का देने के लिए किसानों को सहमत किया जा रहा है और विकासखंड स्तर पर उपार्जन और संधारण करने के लिए स्थल का भी चयन किया जा रहा है।इसके अलावा  किसानों को निर्माणाधीन प्लांट का अवलोकन कराया जा रहा है। 
बस्तर संभाग में मक्के का उत्पादन सर्वाधिक कोंडागांव जिले में होता है इन मक्का  उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य में खरीदी कर आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण कोंडागांव जिले में किया जा हैं। अधिक मात्रा में मक्के का उत्पादन से यहां के किसान पहले कम दामों में बिचौलियों को अपना उत्पाद बेचते थे। कोंडागांव और संभाग में उत्पादित मक्के का पूर्वी एशियाई देशों सहित अन्य देशों में एथेनॉल,स्टार्च और जैविक खाद जैसे उत्पाद बनाने के लिए विशेष डिमांड होती रही है। कोंडागांव जिले में रबी और खरीफ में कुल 75 हजार 394 हेक्टेयर में मक्का की खेती किया जाता है प्रति वर्ष 3 लाख मीट्रिक टन से अधिक मक्का उत्पादन होता है। यूनिट के निर्माण से उक्त उत्पाद का उपयोग कोंडागांव में होने लगेगा। 

इस इकाई से प्रतिदिन मक्के से 80 हजार लीटर इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा। यूनिट की क्षमता के आधार पर प्रोसेसिंग यूनिट में प्रतिदिन 207 मेट्रिक टन मक्के की आवश्यकता होगी जो यहां के किसानों द्वारा उत्पादित मक्के से पूर्ण किया जाएगा। कोंडागांव जिले के 45 हजार मक्का उत्पादक किसान समिति के अंश धारक के रूप में जुड़े हुए हैं। किसानों को मक्के का समर्थन मूल्य में विक्रय के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार करने का प्रयास शासन द्वारा किया जा रहा है। मक्का प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण कार्य प्रगतिरत है यूनिट के निर्माण कार्य में प्रतिदिन 150 से 200 श्रमिक कार्य कर रहे। जिसका निर्माण जून माह 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है मक्का प्रोसेसिंग यूनिट की सभी वैधानिक स्वकृतियां प्राप्त कर ली गई है। जून 2023 से इसमें एथेनॉल का उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा । यूनिट के संचालन से  क्षेत्र के ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगा। साथ ही प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से संभाग के मक्का उत्पादक किसानों को लाभ होगा। यूनिट की निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करने के लिए जिला प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा और जिला प्रशासन के अधिकारी सतत निरीक्षण और आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। इसके लिए कमिश्नर श्याम धावड़े ने सराहना किए।



इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा,डिप्टी कमिश्नर  माधुरी सोम,एसडीएम चित्रकान्त चार्ली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर ने ग्राम सरपंच से वन अधिकार मान्यता पत्र ऋण पुस्तिका का वितरण,जाति प्रमाण पत्र निर्माण, राजस्व से संबंधित कार्य, हितग्राही मूलक कार्यों की स्थिति, रोजगार गारंटी के कार्यों, श्रमिक पलायन की स्थिति, देवगुड़ी स्थल का विकास सहित अन्य विकास कार्यों का भी क्रियान्वयन की भी जानकारी ली।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise