Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल




जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में घर-घर संपर्क कर सघन जनसंपर्क आरंभ कर दिया है। मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह शक्ति केन्द्र के छत्रपति शिवाजी वार्ड में भाजपा के पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी व नेतागण कार्यकर्ताओं के साथ शहर के वार्डों में निकले और घरों में दस्तक देकर लोगों से संपर्क किया और केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुये भाजपा के लिये समर्थन मांगा।

    गुरु गोविंद सिंह शक्ति केन्द्र में पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने घरों में जाकर लोगों से मुलाकात की और भाजपा के लिये जनता का साथ मांगा।भारतीय जनता पार्टी का घर-घर पहुँच कर सघन जनसंपर्क कार्यक्रम आगामी 30 जून तक निरंतर चलता रहेगा। संपर्क से समर्थन सूत्र वाक्य भाजपा ने तय किया है।

     श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा नरेंद्र मोदी के 9 साल मे किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिया है। लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है।घर घर तक आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, हर घर शौचालय सभी का  वैक्सीनेशन आदि योजनाएं के माध्यम से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।

     संजय पांडे ने कहा नौ वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण सेवा और सुशासन का जो कार्य किया है वह वास्तव में जो स्वप्न विवेकानंद जी महर्षि अरविंद जी महात्मा गांधी दीनदयाल उपाध्याय जी ने देखा था कि समाज के सबसे उपेक्षित व्यक्ति तक शासन की योजनाएं पहुंचने चाहिए वह मोदी  ने कर दिखाया है।

 घर-घर संपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश गुप्ता,सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, संग्राम सिंह राणा,अभिषेक तिवारी,सूर्य भूषण सिंह,योगेश शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा,मीना देवी झा, निलेश्वरी भागवत कर,दिगंबर चौधरी, राजकुमारी झा, अनीता झा, भावना यादव, प्रेमवती साहू, कौशल्या साहू, निकिता सोनी, रमा सिन्हा,आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

You can share this post!

Related Posts
Adevertise