Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल



जगदलपुर -- नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने के बाद महिलाओं में हर्ष व्याप्त है। महिला मोर्चा ने इस विधेयक का स्वागत किया है।
       छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ममता सिंह राणा ने कहा संसद एवं विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण का विधेयक ऐतिहासिक है और इससे देश में महिलाएं राजनीतिक तौर पर मजबूत होगी।


      महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पेश होने के बाद महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ममता सिंह राणा ने कहा भारत देश के यशस्वीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण मिलने पर महिलाएं मजबूत होगी। महिलाएं आसानी से लोकसभा एवं विधानसभा में पहुंच पाएगी।महिलाओं के अधिक संख्या में सदन में होने से उनके मामले प्रमुखता से उठेंगे और इससे पुरे समाज को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा नारी शक्ति के सम्मान को लेकर केंद्र सरकार जहां कई तरह की योजनाएं चल रही है वही 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने से उनको अत्यधिक फायदा होगा।इस विधेयक के पारित होने के बाद महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ जाएगा। मंगलवार को इस विधेयक को लोकसभा में पेश करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise