Adevertise
Top Stories
news-details
अन्य
sampatdak
SUBHASH RATTANPAL
सुभाष रतनपाल





 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेगी भाजपा - किरण देव


जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के जगदलपुर विधानसभा सम्मेलन का आयोजन आज सोमवार को आडावाल सामुदायिक भवन में किया गया। जहां जगदलपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नगरनार, जगदलपुर, नानगुर, दरभा मण्डल के सभी मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, शक्तिकेन्द्र प्रमुख, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि सहित जिला पदाधिकारी के बीच विधानसभा स्तर पर एक बड़ी बैठक का आयोजन कर आगामी रणनीति को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए तीन प्रमुख विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को आयोध्या में श्री रामलला के आगमन से पहले कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी शीर्ष के निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। जिसमें मंदिरों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान से लेकर, अपने-अपने क्षेत्र में साज-सज्जा करने सहित इस ऐतिहासिक दिन को दीपावली की तरह मनाएं।

किरण देव ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता नमो ऐप पर सीधे-सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ें। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित अपनी स्थानीय गतिविधियों को निरंतर नमो ऐप अपडेट करें। जिससे कि कार्यकर्ताओं की कार्यशैली के अनुरूप उन्हें अंक भी मिलेंगे । 


साथ ही प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की तर्ज पर हम सबको अब दुगुनी मेहनत और ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव में कूच करना है। आने वाला चुनाव मोदी जी का चुनाव है, इसलिए बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत बनाने पर कार्यकर्ता ज़ोर दें। मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और जरूरतमंदों को इसका लाभ दिलवाएं। श्री किरण देव ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशहित में लिए गये निर्णयों को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सींटो पर जीत हासिल करेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने भी बैठक को संबोधित करते हुये कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की बधाई दी एवं इसी ऊर्जा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में भी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने आग्रह किया। 
बैठक को जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने भी संबोधित किया। 

कार्यक्रम का संचालन नगरनार मण्डल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा बस्तर प्रभारी जी. वेंकट, महामंत्री द्वय रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय,रजनीश पाणिग्रही, प्रदीप देवांगन, राजेन्द्र बाजपेयी, दिगंबर राव, सुरेश गुप्ता, सतीश सेठिया,आशुतोष पॉल, संग्राम सिंह राणा, बबलू दुबे, राधेश्याम पन्द्रे सहित जगदलपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नगरनार, जगदलपुर, नानगूर, दरभा मण्डल के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You can share this post!

Related Posts
Adevertise